फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Vegetable vendors family members sample taken after he was found corona positive

आगरा से हाथरस लौटा सब्जी विक्रेता कोरोना संक्रमित, जांच के लिए भेजे गए परिजनो के नमूने

Mon, 04 May 2020 09:55 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 04 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Hathras Vegetable vendors family members sample taken after he was found corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

हाथरस जिले में एक सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिजनो को क्वारंटीन कर जांच के लिए नमूने भेजे हैं। संक्रमित सब्जी विक्रेता का मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मालूम हो कि शनिवार को हाथरस के लाला का नगला निवासी एक सब्जी विक्रेता कोरोना संक्रमित पाया गया था। 
विज्ञापन


वह मूलत: यहीं का निवासी है, लेकिन आगरा मंडी में सब्जी का काम करता था और वहीं से सब्जी व फल लाता था। लॉकडाउन के कारण वह कई दिनों से आगरा में फंस गया था। काफी दिनों आगरा के हॉटस्पॉट में रहने के बाद भी जब लॉकडाउन खुलने की उम्मीद नहीं दिखी तो वह  लाला का नगला स्थित अपने घर लौट आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे क्वारंटीन करा दिया और नमूना लेकर उसकी जांच कराई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में रखा गया है। वहीं परिजनो को सासनी के एक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।


कोरोना संक्रमण की जांच के लिए निर्धारित समय पूरा होने के बाद सब्जी विक्रेता के परिवार के आठ लोगों के नमूने जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने का सभी को इंतजार है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि परिजनो के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, उनकी जो रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed