{"_id":"61b0f854d7ac383c0f3a7914","slug":"hathras-theft-from-the-temple-at-a-distance-from-the-collectorate-post-mursan-news-ali280088632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कलेक्ट्रेट चौकी से कुछ ही दूरी पर मंदिर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कलेक्ट्रेट चौकी से कुछ ही दूरी पर मंदिर से चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी के निकट महादेव मंदिर को मंगलवार की रात चोरों ने अपना निशाना बना दिया है। इस मंदिर से चोर घंटा व सबमर्सिबल चोरी कर ले गए हैं। जिसकी शिकायत कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज सेे ग्रामीणों ने की है। ग्रामीण बलवीर प्रसाद, जगदीश प्रसाद, विनोद कुमार, पप्पू, जगदीश सिंह, राहुल शर्मा, राजेश्वरी देवी, गायत्री देवी आदि ने बताया कि इस मंदिर के सेवादार बलवीर प्रसाद निवासी गारवगढ़ी हैं।
यह रोजाना की तरह रात को अपने घर पर चले गए थे। सुबह जब मंदिर पर आए तो उन्हें महादेव के मंदिर में लटका हुआ घंटा व सबमर्सिबल नहीं मिली। जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। चोरी की बात सुनते ही ग्रामीण भी मौके पर आ गए और मंदिर से सामान चोरी की शिकायत पुलिस से की।
पास का मामला होने के बावजूद भी पुलिस कई घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बना दिया था। तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब फिर से चोर सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को रात की गश्त बढ़ा देनी चाहिए।