फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Reader of ADM Sasni staged a sit-in on the collectorate along with the family

हाथरस : एडीएम सासनी के रीडर ने परिवार सहित कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Reader of ADM Sasni staged a sit-in on the collectorate along with the family
कलेक्ट्रेट पर डीएम चेंबर के सामने परिवार के साथ धरने पर बैठे एसडीएम सासनी के पेशकार राहुल सिंह। - फोटो : MURSAN
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

तहसील सासनी में तैनात उपजिलाधिकारी के रीडर ने कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। यह कर्मचारी अपने पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठ गया है। ओसी कलेक्ट्रेट व अन्य अफसरों के समझाने के बाद भी धरना जारी रहा।उक्त कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट में तैनात तीन कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उप जिलाधिकारी सासनी के रीडर का आरोप है कि कुछ कर्मचारी 15-20 साल से कलेक्ट्रेट में जमे हुए हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लेकिन उसे बार-बार कभी सिकंदराराऊ और सासनी भेज दिया जाता है। इस समय जिले की सासनी तहसील में एसडीएम के पेशकार के पद पर तैनात राहुल सिंह फुसकरा बुधवार को अपने परिवार के साथ डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी व कर्मचारी परेशान करने में लगे हुए हैं। ओसी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार उनसे मिलने धरना स्थल पर आए और धरने से उठने की बात कही। लेकिन पेशकार राहुल सिंह ने कहा कि जब तक कलेक्ट्रेट पर तैनात तीनों भ्रष्ट बाबुओं पर कार्रवाई नहीं होती जब तक वह धरने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने बताया है कि अभी जांच कमेटी की बात बताई गई है। कमेटी के निर्णय का इंतजार करता हूं। उन्होंने मांग की है कि तीन कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की जांच एसआईटी, प्रवर्तन निदेशालय से कराई जाए। मैं तो मरते दम तक इनसे लड़ लूंगा। इसके लिये कुछ भी कर सकता हूं।

उन्होंने कहा कि गोरों के बजाय उन्हें काले अंग्रेजों से लड़ना पड़ रहा है। ओसी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार का कहना है कि इनकी कोई शिकायत चल रही है। डीएम साहब ने कमेटी बना दी है, जिसमें यह अपनी बात रखें, जांच रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed