{"_id":"5f8aa12e8ebc3e278733588f","slug":"hathras-rape-case-victim-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: फिर से बिटिया के घर पहुंची सीबीआई टीम, पांच घंटे तक चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: फिर से बिटिया के घर पहुंची सीबीआई टीम, पांच घंटे तक चली पूछताछ
Sat, 17 Oct 2020 07:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई टीम पहुंची बिटिया के घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के चंदपा कोतवाली इलाके के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है, मामले से जुड़े अहम सबूत जुटा रही है।
शुक्रवार को सीबीआई के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर गांव के एक युवक ने अपने बयान दर्ज कराए। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचा था। वहीं, आज सीबीआई की टीम एक बार फिर से गांव पहुंची और बिटिया के घर पर गई। सीबीआई ने बिटिया के परिजनों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और उसके बाद बिटिया के कपड़ों को भी वहां से ली गई है। इसके अलावा बिटिया का मेडिकल करने वाले चिकित्सक से भी पूछताछ की गई है।
शुक्रवार को जो युवक सीबीआई के कैंप कार्यालय पहुंचा था, उसने पहले खुद को घटना का चश्मदीद गवाह बताया। उसका कहना था कि यह घटना उसके खेत पर ही हुई है। जब घटना हुई तो उस समय पीड़िता की मां व भाई वहां मौजूद थे। सीबीआई की टीम अब तक दो बार बिटिया के गांव होकर आ चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचकर भी रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस से भी दस्तावेज हासिल कर चुकी है। अब सीबीआई अपने शिविर कार्यालय में इस केस से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। इस क्रम में सीबीआई ने गांव के ही एक युवक विक्रम उर्फ छोटू से पूछताछ की।