{"_id":"5fe2c6cf21dd1358d6484332","slug":"hathras-rape-case-news-victim-family-will-be-present-in-high-court-during-hearing-on-27-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: 27 को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जाएंगे पीड़िता के परिजन, इस बात की है परिजनों को टीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: 27 को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जाएंगे पीड़िता के परिजन, इस बात की है परिजनों को टीस
Wed, 23 Dec 2020 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड की पीड़िता के परिजन 27 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में होने वाली सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। वहां उन्हें बुलाया गया है। पीड़िता के परिजनों को इस बात की टीस है कि बिना उनकी मर्जी के बिटिया के शव का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि बिटिया के प्रकरण का खुद हाईकोर्ट ने संज्ञान में लिया था। इस मामले में 27 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई है। बिटिया के पिता ने बताया कि इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद रहेगा। कोर्ट ने उनके परिवार को भी वहां बुलाया है।
उनके परिवार का एक सदस्य वहां जाएगा। बिटिया के परिजनों को इस बात की टीस है कि उनके इच्छा के बिना उनकी बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिटिया के पिता का कहना है कि उनके यहां अविवाहित बच्चियों को दफनाने की प्रथा है,लेकिन प्रशासन ने उनकी बेटी के शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद यूपी पुलिस ने आरोपियों का ही साथ दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है तो उन्हें उम्मीद है कि अब न्याय मिलेगा। इधर, सीआरपीएफ बिटिया के घर की सुरक्षा में तैनात रही।