फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस रेप केस में नया मोड़, बिटिया और एक आरोपी के बीच गहरी दोस्ती की चर्चाएं

Tue, 06 Oct 2020 11:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News New twist in Hathras rape case Discussions of deep friendship between victim and an accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की बिटिया के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। इलाके में खासी चर्चा है कि बिटिया और एक आरोपी युवक के बीच गहरी दोस्ती थी। इसी युवक को ही सबसे पहले आरोपी बनाया गया था। चर्चा है दोनों की फोन पर काफी बात होती थी। निकट के गांव के कुछ लोगों ने भी यही बात कही। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस पहलू को लेकर भी जांच पड़ताल की है और काफी देर तक बातचीत की है। कुछ सबूत भी जुटाए हैं। 
Hathras Rape Case News New twist in Hathras rape case Discussions of deep friendship between victim and an accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। घटना को लेकर विवेचना कर रहे सीओ सादाबाद बह्म सिंह ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं, बिटिया के घर को जाने वाले रास्ते पर काफी पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं बिटिया का गांव छावनी में तब्दील रहा। बिटिया के घर पर काफी फोर्स की तैनाती रही। बिटिया के गांव में नेताओं का आवागमन लगा हुआ है। 
Hathras Rape Case News New twist in Hathras rape case Discussions of deep friendship between victim and an accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन पांच से ज्यादा लोगों को गांव में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहा। गांव के बाहर इसे लेकर कई बार उपद्रव भी हो चुका है। इलाके में जातीय तनाव भी व्याप्त है। ऐसे में गांव को जाने वाले रास्ते पर काफी पुलिस व पीएसी तैनात रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News New twist in Hathras rape case Discussions of deep friendship between victim and an accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
यही स्थिति गांव में बनी रही। वहां भी काफी फोर्स तैनात रहा। बिटिया के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। गांव में छावनी में तब्दील नजर आया।
विज्ञापन
Hathras Rape Case News New twist in Hathras rape case Discussions of deep friendship between victim and an accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
वहीं, चंदपा प्रकरण को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  चंदपा क्षेत्र की  बिटिया के मामले के बाद से सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है। यहां पर पोस्ट व कमेंट करने वालों की निगरानी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed