फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras latest update ink thrown on AAP MP Sanjay Singh in Chandpa

हाथरस : आप सांसद संजय सिंह के मुंह पर फेंकी स्याही, जमकर बवाल

Tue, 06 Oct 2020 01:44 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Oct 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hathras latest update ink thrown on AAP MP Sanjay Singh in Chandpa
आप नेता संजय सिंह पर फेंकी स्याही - फोटो : पीटीआई

हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद से मृतका के घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है। सोमवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी मृतका के घर पहुंचा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। इसके साथ ही विरोध में पथराव भी किए जाने की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन


संजय सिंह हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उनके घर गए हुए थे। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में राखी बिड़लान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीमा एलओपी नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन

         



वहीं हाथरस की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की सदस्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए। उनका अभी तक गांव में न आना बेहद निंदनीय है।

 

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिटिया के परिवार से मिलकर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने संजय सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दी। आप नेताओं पर पथराव भी किया। आप के कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे लोगों के सामने आ गए। दोनों गुटों में मारपीट और पथराव हुआ।

जब पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिडंत हो गई। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। जब आप का प्रतिनिधिमंडल वहां से चला गया तब पुलिस ने दोनों पक्षों को दूर-दूर तक दौड़ाया और हालात नियंत्रित किए।

बाहर से आ रहे राजनेताओं का सवर्ण समाज के लोग तीखा विरोध कर रहे हैं। सोमवार को आप का प्रतिनिधिमंडल बिटिया के गांव गया तो सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहां आप के कार्यकर्ता भी आ गए। उस समय प्रशासन ने केवल प्रतिनिधिमंडल को जाने दिया और कार्यकर्ताओं को गांव के बाहर ही रोक लिया।


जब प्रतिनिधिमंडल गांव से लौटा तो पहले से रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने संजय सिंह के मुंह पर स्याही फेंक दी। एक युवक को उनके गनर ने पकड़ लिया और वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद आप कार्यकर्ता भी अपने नेता के समर्थन में आ गए।


इधर, दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। दोनों ओर से पथराव और मारपीट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वहां लाठीचार्ज कर दिया और आप के प्रतिनिधिमंडल को जैसे-तैसे सड़क पर पहुंचाकर रवाना किया।

इसके बाद आप के कार्यकर्ता गांव के बाहर एनएच पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने इन पर बल प्रयोग किया वहां से खदेड़ दिया। दूसरे पक्ष को भी पुलिस ने लाठियां फटकर वहां से भगाया। काफी देर तक भगदड़ मची रही और बाद में जैसे तैसे स्थिति काबू में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed