{"_id":"623215de3f75c20743379cfc","slug":"hathras-holika-dahan-should-not-be-done-at-the-disputed-site-aligarh-news-ali2871898177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवादित स्थल पर न हो होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवादित स्थल पर न हो होलिका दहन
विज्ञापन
होली व शब-ए-बरात को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
होली और शब-ए-बरात के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसे लेकर अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। संवेदनशील व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की और त्योहार पर शांति व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
डीएम, एसपी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली पूर्व में जिन स्थानों पर रखी जाती थी, वहीं इस बार भी रखी जाएगी। होलिका दहन किसी विवादित स्थल पर न हो और होलिका में जबर्दस्ती अवांछनीय वस्तुओं को न डाला जाए।
त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न हो पाए। एसपी ने कहा कि थानों पर मौजूद त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर होली एवं शब-ए-बरात के दौरान पूर्व में हुई छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी कर समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने कहा कि होली और शब--ए-बरात एक साथ मनाए जाने से ज्यादा संवेदनशीलता होगी, इसलिए सभी अधिकारी होलिका दहन समिति व शांति समिति की बैठकें शीघ्र पूरी करते हुए प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर समस्त एसडीएम व सभी सीओ को संयुक्त रूप से टीमें बनाकर अपने-अपने क्षेत्र की शराब की दुकानों की चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, जल निगम, जल संस्थान, खाद्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्त तैयारियों को समय से सुनिश्चित करें।
शब-ए-बरात का त्योहार रात में भी चलता है और इस मौके पर भीड़ इकट्ठा होने की संभावना को देखते हुए पुलिस का समुचित प्रबंध करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में त्योहारों के दौरान लाइसेंसी असलहों का प्रदर्शन का पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान असलहों का प्रदर्शन व अवैध असलहा रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि त्योहारों पर विधानसभा चुनाव की रंजिश निकालने का कोई भी प्रयास न कर सके, इसके लिए खास तौर पर चौकसी बरती जाए। संवेदनशील स्थलों की सख्त निगरानी और वहां पर्याप्त पुलिस व पीएसी की तैनाती के निर्देश दिए गए।
संवेदनशील स्थलों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और पर्याप्त क्यूआरटी की तैनाती करने के निर्देश दिए। यह पुलिस टीमें ड्रेगन लाइट, नान लीथल वेपंस व दंगा रोधी उपकरणों से सुसज्जित रहेंगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य संवेदनशील और धार्मिक स्थलों पर भी उचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार चेकिंग की जाए।
यदि कोई असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।