फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Gang rape Case

गांधी नगर से लौटे हाथरस कांड के चारों आरोपी

Mon, 07 Dec 2020 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang rape Case
बहुचर्चित हाथरस के दुष्कर्म व हत्याकांड के चारों आरोपी गांधी नगर, गुजरात से रविवार दोपहर लौट आए। उन्हें हाथरस पुलिस की गारद ने दोपहर में यहां जिला कारागार में दाखिल कर दिया। वे सोलहवें दिन यहां पहुंचे हैं। बता दें कि न्यायालय के आदेश पर सीबीआई टीम उन्हें पॉलीग्राफी व ब्रेन मैपिंग के लिए गांधी नगर लेकर गई थी।
विज्ञापन

हाथरस कांड में शुरू से ही सरकार ने जरूरत के अनुसार नार्को जांच कराने की बात कही थी। जब जांच सीबीआई के पास पहुंची तो कुछ सवालों का जवाब जानने के लिए सीबीआई ने नार्को के साथ-साथ पॉलीग्राफी व ब्रेन मैपिंग कराया जाना उचित समझा। इसके लिए सीबीआई ने हाथरस न्यायालय से चारों को यह जांच कराने के लिए गांधी नगर गुजरात ले जाने की अनुमति मांगी। न्यायालय की अनुमति के बाद 21 नवंबर की शाम चारों को जिला न्यायालय से हाथरस पुलिस की गारद कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी नगर गुजरात लेकर गई। तभी से चारों वहीं थे। कारागार अधीक्षक आलोक सिंह ने पुष्टि की है कि चारों को रविवार दोपहर में हाथरस पुलिस ने वापस जेल में दाखिल कर दिया है। फिलहाल इन्हें क्वारंटीन बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed