फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Farmers protested due to rising inflation and shortage of fertilizers

बढ़ती महंगाई व खाद की किल्लत से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Nov 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers protested due to rising inflation and shortage of fertilizers
कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के बाद ओसी को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : MURSAN
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने डीएपी की किल्लत, बढ़ती महंगाई व अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उर्वरक मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम हाथरस को ज्ञापन दिया है।
धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त किसान नेता राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सिंह चौहान ने कहा कि आज बेरोजगारी, भुखमरी, जमाखोरी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने किसान, मजदूर, आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। खेती पर कब्जा किया जा रहा है। रासायनिक खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सरकार पूंजीपतियों के मुनाफाखोरी के लिए बनाए कृषि कानूनों को विश्व के सबसे बड़े किसान आंदोलन के बावजूद वापस नहीं ले रही है। किसान संगठन के लोगों ने मांग की है कि धान में बरसात से क्षति हुई है मुआवजा शीघ्र मिलना चाहिए। आवारा गोवंश से फसलों को बचाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव किया जाए। कृषि कानून समाप्त कर एमएसपी पर फसल खरीद का कानून बनाया जाए। सड़कों के निर्माण में घपला रोककर मजबूती बढ़ाई जाए। मकानों के ऊपर से होकर निकल रहे विद्युत तारों को हटाया जाए।

देश के अधिकांश विभागों को प्राइवेट सेक्टरों को दे दिया है शीघ्र वापस लाए जाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय किसान यूनियन विनोद कुमार सिंह पुंडीर, विवेक सिंह, अंकित सिंह, भीम सैन, राममूर्ति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed