{"_id":"613118818ebc3e7a0d5b81e2","slug":"hathras-death-of-a-farmer-who-went-to-guard-the-crop-mursan-news-ali272180956","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव विशुनदास में बुधवार की रात को खेत पर गए एक किसान की पांव फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामजीलाल (55 वर्ष) पुत्र गनेशी लाल निवासी विशुनदास (मुरसान) गांव के निकट अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। परिजनों ने बताया कि उनका पैर मेड़ से फिसल गया था, जिससे वह गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए।
वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास में कई किसानों ने मक्का की फसल कर रखी है। यहां पर आए-दिन जंगली सूअर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। संवाद