फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case News victim family says People of 20 villages are against us so how can we live here

हाथरस कांड: पीड़िता के परिजन बोले-'जब 20 गांव के लोग हमारे खिलाफ हैं तो यहां कैसे रहें?'

Mon, 21 Dec 2020 10:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case News victim family says People of 20 villages are against us so how can we live here
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड की पीड़िता के परिजन अब जल्द से जल्द इस गांव को छोड़ना चाहते हैं। उनका कहना है कि ऐसे में जब 20 गांव के लोग हमारे खिलाफ हैं तो आखिर हम यहां कैसे रह सकते हैं? उनका यह भी कहना है कि सीबीआई ने जिस तरह से उनके केस में चार्जशीट लगाई है, ऐसे में अब लगता है कि हमें इंसाफ मिलेगा। 
विज्ञापन


वहीं, सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही। बिटिया के परिजनों का कहना है कि यहां का माहौल हमारे अनुकूल नहीं है। हमारी बेटी कई दिन तक अस्पताल में तड़पती रही लेकिन गांव से उसे कोई देखने नहीं गया। आस-पास के 20 गांव के लोगों ने उनके खिलाफ पंचायत और की। 
विज्ञापन


जब 20 गांव के लोग हमारे खिलाफ हैं तो हम यहां कैसे रह सकते हैं? उनका यह भी कहना है कि सरकार ने नौकरी और आवास देने का वादा किया था लेकिन आज तक इस वादे को पूरा नहीं किया। कोई अधिकारी उनके इस सिलसिले में नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह मांग भी की कि सरकार उन्हें आवास दे तो दिल्ली में दे। उनका केस भी दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। उनका कहना है कि हम दिल्ली जाकर अपना कोई काम धंधा कर लेंगे।  
 

दिल्ली का डॉन बोल रहा हूं कह किया था फोन

बिटिया के पिता ने इस बात को फिर सिरे से खारिज कर दिया है कि उनकी बेटी और आरोपी संदीप के रिश्ते थे और दोनों में बातचीत थी। उनका यह भी कहना है कि एक बार जरूर उनके नंबर पर यह फोन आया था कि मैं दिल्ली का डॉन बोल रहा हूं। 

जब इस नंबर के बारे में पता कराया गया तो यह नंबर संदीप का निकला। इसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया। उन्होंने कहा कि दोनों के रिश्ते की बात भी आरोपी पक्ष ने ही उड़ाई है। 

पांच साल की बच्ची से भी की थी सीबीआई ने पूछताछ
सीबीआई ने इस मामले में हर पहलू को लेकर छानबीन की और तब चार्जशीट दाखिल की। यहां तक कि सीबीआई ने बिटिया के बड़े भाई की पांच वर्ष की बच्ची से भी पूछताछ की। उससे सीबीआई पूछताछ करने के लिए फिरोजाबाद भी गई थी। बिटिया के भाई  का कहना है कि बेटी ने वही बताया जो हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed