फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Bus overturned on Yamuna Expressway, three dead

हाथरस: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, तीन की मौत

Sun, 11 Oct 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bus overturned on Yamuna Expressway, three dead
अलीगढ़: अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त कल्पना ट्रैवल्स क - फोटो : TAPPAL
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़)।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार तड़के टायर फटने से निजी ऑपरेटर की डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। खबर पर आनन-फानन इलाका पुलिस के साथ एंबुलेंस, एडीजी आगरा जोन, आईजी रेंज, एसएसपी आदि पहुंच गए। घायलों को कैलाश अस्पताल नोएडा, टप्पल सीएचसी व मथुरा के अस्पतालों में भरती कराया गया। दुर्घटना के बाद चालक भागने में सफल हो गया। मृतकों में दो कानपुर व एक दिल्ली के रहने वाले थे।
दिल्ली के राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेेकर बस कानपुर से दिल्ली सवारियां लेकर चलती है। शुक्रवार देर रात बस 45 सवारियां लेकर चली और तड़के करीब साढ़े पांच बजे टप्पल क्षेत्र में देवाका नगला के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंची। तभी एकाएक पिछला टायर फटने से तेज गति होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के सहारे रेलिंग पर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई। शोर शराबे पर धमाके की आवाज पर राहगीर व आसपास के गांव के लोग मौके पर आ गए। कुछ ही देर में खबर पर टप्पल पुलिस, एंबुलेंस व एक्सप्रेस वे की बचाव टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसें यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिनमें से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल के अलावा टप्पल सीएचसी व मथुरा भेजा गया। इस बीच खबर पर एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी पीयूष मोर्डिया, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी देहात शुभम पटेल, एसडीएम खैर व सीओ खैर भी पहुंच गए। इस खबर पर यात्रियों के परिवार वाले भी पहुंच गए। देर शाम तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दुर्घटना में इनकी मौत--
- इमरान-26 वर्ष, निवासी न्यू उस्मानपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली
- राहुल अवस्थी-26 वर्ष, निवासी आवास विकास कल्याणपुरम, कानपुर
- पार्थ निगम- 25 वर्ष, निवासी 122, अग्निहोत्री नगर, कानपुर
टप्पल में भर्ती घायल
-अजय शर्मा पुत्र सतीश चंद शर्मा, 50 वर्ष, निवासी फरीदाबाद
-अमित यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव, 26 वर्ष, निवासी दिल्ली
-अयुब खान पुत्र नसीम खान, 23 वर्ष, निवासी रायबरेली
-अखिता पुत्री राजेश, 23 वर्ष, नौहझील मथुरा
मथुरा हास्पिटल में भर्ती घायल
-कृष्णा पुत्र राजेन्द्र सिंह, 18 वर्ष निवासी शारदा नगर कानपुर
-राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद, 37 वर्ष निवासी कानपुर
कैलाश हास्पिटल में भर्ती घायल
-अजमल अंसारी पुत्र मुस्ताक अली, 26 वर्ष, निवासी रायबरेली
-आशु सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह, 28 वर्ष, इंदिरा नगर कानपुर
-रितिका पुत्री कृष्ण गोपाल मिश्रा, 19 वर्ष, निवासी कानपुर
-आतिन श्रीवास्तव पुत्र विजय श्रीवास्तव, 22 वर्ष, निवासी कानपुर
-दिव्या पुत्री संजीव मित्तल, 21 वर्ष, निवासी कानपुर
-यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया है। टायर फटने से यह हादसा हुआ है। हो सकता है कि चालक की नींद लग गई हो। तीन लोगों की मौत हुई है। बाकी घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।

-पीयूष मोर्डिया, आईजी, अलीगढ़
तीनों मृत यात्रियों का विवरण
दुर्घटना में मृत राहुल दिल्ली में कोचिंग करने के लिए जा रहा था। वहीं पार्थ निगम मुंबई में एफएम रेडियो जॉकी के पद पर तैनात था। कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद अब नई नौकरी की तलाश में जा रहा था, जबकि इमरान की कानपुर में कपड़ों की दुकान है। वह सामान लेने दिल्ली आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed