फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hardeaganj's five hectares of agricultural land will be converted into residential areas

हरदुआगंज की पांच हेक्टेयर कृषि भूमि होगी रिहाइशी एरिया में परिवर्तित

Sun, 23 Jun 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hardeaganj's five hectares of agricultural land will be converted into residential areas
शहर के विकास को पंख लगाने के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान 2021 को भले ही अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) समय से पूरा करने की स्थिति में न हो, लेकिन शासन स्तर पर अलीगढ़ के लिए 2031 का प्रस्तावित मास्टर प्लान बनकर तैयार हो गया है। इस प्रस्ताव में हरदुआगंज की पांच हेक्टेयर कृषि भूमि को रिहाइशी भूमि के तौर पर परिवर्तित किया जाएगा। यह प्रस्ताव तालानगरी इंडस्ट्रियल एरिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का प्लान है कि हरदुआगंज की भूमि का भू उपयोग परिवर्तन करके यहां आवासीय एरिया विकसित किया जाए, जिससे कारोबारी और व्यापारी वर्ग इंडस्ट्रियल एरिया के पास ही बसावट कर सकें। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक जनपद स्तर से नई महायोजना (मास्टर प्लान) 2031 की फाइल तैयार करके शासन की चीफ स्टैंडिंग कमेटी को भेजी गई है।
विज्ञापन

वहां से प्रस्तावित होने के बाद वह एक बार फिर से जनपद के पास वापस आएगी उस पर दावे और आपत्तियां मांगे जाएंगे। इस प्रक्रिया में तकरीब डेढ़ से दो साल का समय लगेगा। अधिकारियों के मुताबिक महायोजना 2031 के प्लान के तहत जनपद की शहरी सीमा से सटे सभी इलाकों को इसमें शामिल किया गया है। तकरीबन 100 हेक्टेयर भूमि का आवासीय दायरा बढ़ाने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालानगरी-हरदुआगंज के विकास को लग जाएंगे पंख
हरदुआगंज की पांच हेक्टेयर कृषि भूमि को एडीए अगर रिहाइशी एरिया के तौर पर परिवर्तित कर देता है तो माना जा रहा है कि इससे तालानगरी के साथ ही हरदुआगंज के विकास को भी पंख लग जाएंगे। एक ओर ताला नगरी के कारोबारी और व्यापारी वर्ग के साथ ही दूर-दराज से आकर यहां की इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग वहां जाकर बसावट कर सकेंगे। वहीं, किसानों को उनकी जमीन के भाव भी अच्छे मिलेंगे। सबसे अधिक फायदा उन किसानों को होगा, जिनकी जमीन बंजर हो चुकी है या बंजर होने की कगार पर है।

हरदुआगंज की पांच हेक्टेयर कृषि भूमि को रिहाइशी एरिया के तौर पर परिवर्तित का प्लान महायोजना में है। फिलहाल इस प्रस्ताव पर मुहर लगने में डेढ़ से दो साल का समय लगेगा। वर्तमान में फाइल शासन की चीफ स्टैंडिंग कमेटी के पास है।
-डीएस भदौरिया, एडीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed