फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hanuman Janmotsav celebrated with great pomp in Aligarh

Aligarh News: धूम-धाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन और हुए भंडारे, लगा रहा जाम

Sat, 12 Apr 2025 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

हनुमान जयंती पर सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से विशाल हनुमान शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा स्टेशन रोड, मथुरा रोड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर मंगलेश्वर मंदिर पर ही समाप्त हुई।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav celebrated with great pomp in Aligarh
सुदामापुरी मंगलेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में राम लक्ष्मण सीता, हनुमान - फोटो : संवाद

विस्तार

हनुमान जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल को अलीगढ़ शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। कई स्थानों पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।  हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन शहर में भजन, दोहा और चौपाई से भक्तिमय वातावरण रहा। 

विज्ञापन


रामघाट रोड निरंजनपुरी स्थित मंदिर में बजरंगबली की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। महंत ने छप्पन भोग लगाया। विशेष पूजन, अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर में भजन संध्या और राम कथा जैसे कार्यक्रम चलते रहे। 
विज्ञापन


अचल ताल स्थित गणेश मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। महंत विनय नाथ महाराज ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर रवि, ललित वार्ष्णेय, पार्षद हरीश सैनी, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे। अचलेश्वर महादेव पर हनुमान जन्मोत्सव पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंकज सर्राफ, अघोर आशु, अनिल, अमन, शिव, पंकज, रजत, राजू, देव, मनोज आदि मौजूद रहे। वंदे भारत सामाजिक संस्था के कार्यालय पर हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नीरज प्रजापति, हिमांशु गुप्ता, लव कुश, मनोज कुमार व दीपक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों ने धारण किया हनुमान का स्वरूप

जीटी रोड स्थित संतसार पब्लिक स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने हनुमान जी का स्वरूप धारण किया।  जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस मौके चेयरमैन सुरेंद्र कुमार जिंदल, प्रधानाचार्य एसके झा, मेघराज सिंह, राहुल सिंह, नेहा, रुचि, धर्मवीर, दीपक वार्ष्णेय, गीता मित्तल, ललित आदि मौजूद रहे। सारसौल स्थित प्राचीन श्री हनुमान मन्दिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर भाजपा पार्षद हरिशंकर, उपसभापति दिनेश जादौन, पार्षद दीपक चौधरी, दिनेश भारद्वाज, बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे। 
भंडारा
सनातन प्रतिभा फाउंडेशन की ओर से आगरा रोड न्यू आरके पुरम में सिद्धपीठ माता चिंतपूर्णी देवी व मनकामेश्वर महादेव चित्रगुप्त मंदिर पर रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संस्था ने 151 हनुमान चालीसा वितरित की। महामंत्री प्रमोद सक्सेना, अध्यक्ष राजरानी सक्सेना, अभिषेक सक्सेना और साक्षी सक्सेना ने महाआरती कर प्रसाद वितरण किया । इस मौके पर बृजेश कुमार शर्मा, अमित राठी, प्रियंका, राजकुमार, शशि, विवेक, पूनम, वर्षा, दीपा आदि मौजूद रहे। महानगर के आईटीआई रोड स्थित बरौला बाईपास पुल के नीचे हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। बजरंग बली की आरती और चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालुओं में सब्जी-पूड़ी का वितरण किया गया। इस मौके रिंकू बघेल, आकाश, अमित, रोनित, तरुण आदि मौजूद रहे।  

पंच कामेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंद्र कुमार, विकास, अनुज आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति मंच पहले परिवर्तन की पहल पर हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनू सविता, कौशल सेंगर, ओम प्रकाश, ओपी, विमल राजपूत, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
हनुमान जयंती पर सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से विशाल हनुमान शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा स्टेशन रोड, मथुरा रोड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर मंगलेश्वर मंदिर पर ही समाप्त हुई। इसमें दर्जन भर से अधिक भगवान के डोले शामिल रहे। मुख्य आकर्षण राम लक्ष्मण सीता का डोला रहा। महाकाल, राधा-कृष्ण के डोले ने भी मनमोहा। बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।  बैंडबाजे और भक्ति गीतों पर भक्त गाते और नाचते रहे। इस मौके पर पंडित अमित कुमार भारद्वाज, निखिल गुप्ता, देवेन्द्र उपाध्याय, काकू, हर्षित अग्रवाल, यश गौतम, राहुल कश्यप, सुमित, छोटू आदि मौजूद रहे। फफाला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। हवन पूजन कर महाआरती हुई। जितेंद्र तिलकधारी के द्वारा माता महाकाली का खप्पर भरा गया। इसके साथ ही माता कालिका का बाजार में भ्रमण हुआ। इस मौके पर नितिन वार्ष्णेय, नरेंद्र, राजू, संचित, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। 

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर छप्पन भोग, फूल बंगला व महाआरती


हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया। महंत योगी कौशल नाथ महाराज ने गिलहराज जी महाराज का भव्य स्वर्णिम श्रृंगार किया व आरती की। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। मंदिर के बाहर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगा कर और सोशल मीडिया पर भी आरती का प्रसारण किया गया।  इस मौके पर विनोद, अमलेश, राकेश, संजय, अमित, सनी, हर्ष, सचिन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। 

सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारा
जयगंज स्थित पुरा प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव पर हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य सुंदर कांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। विशेष रूप से हनुमान जी का स्वर्ण पत्र से श्रृंगार किया गया। शनिवार को हनुमान बाबा को चोला चढ़ाने के बाद मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव जयगंज (समिति) हरिगढ़ के सेवादारों ने भगवान भोले नाथ, सीता राम, भैरव नाथ आदि का पूजन उपरांत भोग लगाया। कन्या लांगुर को जिमाने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर आचार्य महेश उपाध्याय, अशोक माहेश्वरी, पंकज धीरज, उमेश गौतम, देवांश पंडित आदि मौजूद रहे।  गोविंद नगर स्थित लाल मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर माधव ठाकुर, अमित, सुमित, तुषार, इशू, देव, ललित, मनीष आदि मौजूद रहेे।

प्रसाद वितरण में पहुंचे सांसद
सारसौल सिद्धपीठ साई मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ हुआ।  प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रमन गोयल, प्रदीप अग्रवाल, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे। महानगर मंत्री यतिन दीक्षित ने मान सरोवर स्थित लाल मंदिर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया । जिसमें सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, विवेक सारस्वत, शशि सिंह, भूपेंद्र लोधी, हरीश सैनी आदि मौजूद रहे। हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत श्री सिद्ध पीठ भैरों बाबा मंदिर में पूजन के साथ चोला चढ़ाया गया। इस मौके पर अमित गुप्ता, राजकुमार, सचिन, रामगोपाल वार्ष्णेय, कैलाश वार्ष्णेय, कमल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed