फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hands for Help organization performed complex abdominal surgery

Aligarh News: हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था ने कराई पेट की जटिल सर्जरी, युवक को दिया जीवनदान

Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

संस्था हैंड्स फ़ॉर हैल्प ने अलीगढ़ के पला होली चौक निवासी अभिषेक वशिष्ठ के पेट की सर्जरी कराई और वह डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
Hands for Help organization performed complex abdominal surgery
हैंड्स फॉर हैल्प के साथ अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्था हैंड्स फ़ॉर हैल्प के पास कुछ दिनों पहले प्रम अनिल गौड़ के माध्यम से एक सूचना मिली कि अलीगढ़ के पला होली चौक निवासी 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक वशिष्ठ को काफी समय से पेट की गम्भीर समस्या थी।

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी विशाल मर्चेन्ट ने बताया कि अभिषेक के बारे में डॉक्टर्स से जब विचार विमर्श किया, तो पता चला कि उसके पेट की सर्जरी होना अति आवश्यक है, जो कि काफी जटिल है। संस्था जब परिवार से मिली तो देखा कि परिवार आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है और मकान भी किराए का है।
विज्ञापन


परिवार में दो भाई और मां है। पिता का निधन हो चुका है, परिवार ने संस्था से मदद मांगी। परिवार की मुखिया रोगी की मां है और उनकी आय का भी कोई प्रबल स्रोत नहीं है। एक छोटे से कारखाने में मिल रहे मामूली से वेतन से वो जैसे तैसे अपने परिवार का लालन पालन करती हैं। संस्था ने अभिषेक के पेट की सर्जरी कराई। सर्जरी सफल रही, अभिषेक को आज डिस्चार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक की पेट की सर्जरी में अनिल गौड़ , मेडिकल कॉलेज से डॉ०सादिक ज़ी, प्रो०आज़म हसीन, डॉ० स्माईल रब्बानी, डॉ०साबीर अली खान डॉ सैफ का सहयोग रहा। इस दौरान सुनीलकुमार, राहुल वसिष्ठ, डॉ डी के वर्मा,डॉ एस के गौड़,दीपक खन्ना,अनिल गौड़,अन्नू शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed