फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hammock collapse in the fair half a dozen people injured in Aligarh

नुमाइश में झूला टूटकर गिरा, हादसे के बाद मची चीख पुकार, कई जख्मी

Fri, 01 Feb 2019 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hammock collapse in the fair half a dozen people injured in Aligarh
टूटा हुआ झूला - फोटो : अमर उजाला

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शुक्रवार की रात एक टावर झूला टूटकर गिर गया, जिससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। हादसे के बाद प्रशासन ने नुमाइश में झूलों का संचालन रुकवा दिया है। इस हादसे ने झूलों को लेकर किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


नुमाइश की हुल्लड़ बाजार पुलिस चौकी के पास ही टावर वाला झूला लगा हुआ है। यह झूला करीब 60 फीट ऊंचा है। इस झूले में एक पिलर बना हुआ है। इस पिलर के चारों और बोगियां घूमती हुई ऊपर तक जाती हैं और फिर घूमती हुई नीचे तक आती हैं। शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे जब नुमाइश में सब कुछ सामान्य चल रहा था कि तभी अचानक 30 फीट की ऊंचाई से झूले की बोगियां अचानक तेजी के साथ नीचे आ गिरीं। बोगियों को ऊपर नीचे ले जाने वाला तार टूट चुका था। 
विज्ञापन


अचानक झूला टूटकर गिरने से मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन घायलों को बोगियों से बाहर निकाला गया और तुरंत ही मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर दो घायलों की स्थिति डाक्टरों को गंभीर लगी तो उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नुमाइश प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी झूलों का संचालन परीक्षण निरीक्षण और फिटनेस टेस्ट होने तक रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हादसे में घायल
कमल कुमार शर्मा पुत्र तेजपाल निवासी लाल डिग्गी, अर्जुन सिंह निवासी शीशिया पाड़ा, आसिफ  शोएब पुत्र अलीजान निवासी शाहजमाल तेली पाड़ा, शक्ति पुत्र विनोद कुमार सिंधौली धनीपुर, इजाम पुत्र अफरोज कोतवाली, आमिर घायल हैं। जबकि शोएब और कासिफ  को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
 

Trending Videos

आठ लोग हैं मूक बघिर, चीख भी न निकल सकी

Hammock collapse in the fair half a dozen people injured in Aligarh
हादसे में टूटा हुआ झूला - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश में टावर वाले झूले पर हुए हादसे में आठ लोग ऐसे हैं जो बोल नहीं सकते और सुन नहीं सकते। हादसे के वक्त मौजूद लोगों की मानें तो घटना के समय इनके  चेहरों पर डर था और यह हाथ पैर फेंक रहे थे लेकिन चीख भी नहीं पा रहे थे। पहले तो ऐसा लगा कि हादसे की वजह से उनकी आवाज ही नहीं निकली होगी। लेकिन मलखान सिंह जिला अस्पताल लाने पर पता चला कि यह बोल नहीं सकते और सुन नहीं सकते। यह लोग एक ही समूह बना कर रहते हैं। शुक्रवार को यह लोग जुमे की छुट्टी होने पर एक साथ नुमाइश देखने आए थे। जिला अस्पताल में हादसे का असर इनके चेहरे और आंखों में भी देखा जा सकता था।

एक ही समूह  के हैं सभी झूले
नुमाइश में  लगे सभी झूले एक ही समूह के हैं। यह समूह नुमाइश में बहुत पहले से काम करता आ रहा है। इसी के  चलते  इस समूह का नुमाइश पर दबदबा भी है। यही कारण है कि जब भी कोई सैलानी इनसे टिकट या झूले के बढ़े हुए पैसों को लेकर कभी कुछ कहता तो यह समूह में होकर उस पर दबाव बना लिया करते हैं।

35 साल पहले भी हुआ था हादसा
नुमाइश में तकरीबन 35 साल पहले भी एक झूला चरख वाला टूटकर गिरा था। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन कई लोगों के गंभीर चोटें आई थीं। इस  हादसे के कई वर्षों तक झूलों की फिटनेस के लिए सख्त मानक रखे गए। लेकिन समय बीतने के साथ उसमें शिथिलता बरतनी शुरू कर दी गई। इसी का परिणाम यह ताजा हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed