फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gulzar Dehalvi is proud of Mushaira in the exhibition of Aligarh

अलीगढ़ की नुमाइश में मुशायरे की शान रहे गुलजार देहलवी

Sat, 13 Jun 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gulzar Dehalvi is proud of Mushaira in the exhibition of Aligarh
गुलजार देहलवी के साथ शायर जॉनी फास्टर। - फोटो : CITY OFFICE
मशहूर शायर पंडित आनंद मोहन जुत्शी गुलजार देहलवी के निधन पर उनके साथ मंच साझा कर चुके अलीगढ़ के शायरों में भी शोक की लहर है। उनके साथ कई मंचों पर गजल पढ़ चुके मशहूर शायर जॉनी फॉस्टर कहते हैं कि गुलजार साहब अपने आप में अदब का एक इदारा थे। जब वह नुमाइश में एक बार मुशायरे आए तो वह दो घंटे मेरे घर पर भी रुके।
विज्ञापन

मेरे लिए कुछ शब्द भी कहे। वह शब्द मेरे लिए एक सनद की तरह बनकर रह गए हैं। वह कई दशकों तक अलीगढ़ की नुमाइश में हुए मुशायरे की शान रहे हैं। इसी तरह उनके साथ मंच साझा कर चुकी शायरा रिहाना शाहीन कहती हैं कि आज उर्दू अदब ने अपना एक सितारा खो दिया है। उर्दू का एक खिदमतगार होने के साथ-साथ वह एक सेक्युलर मिजाज के इंसान भी थे। उनकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती। गजलकार सुरेश कुमार कहते हैं वह उर्दू की उस धारा के विद्वान थे जिसमें नुक्ते की भी गलती की गुंजाइश नहीं होती है। उनके सामने उर्दू के नुक्ते में भी बदलाव करना अदब के खिलाफ गुस्ताखी करने जैसा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed