फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST number was suspended, restaurant was taking GST from customers

GST SIB Raid: जीएसटी नंबर सस्पेंड था, रेस्टोरेंट पर ग्राहकों से ले रहा था स्टेट-सेंट्रल जीएसटी, दस्तावेज सील

Sat, 14 Dec 2024 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 01:38 PM IST
सार

नजीर रेस्टोरेंट का जीएसटी नंबर सस्पेंड था। रेस्टोरेंट वाले ग्राहकों से स्टेट और सेंट्रल जीएसटी ले रहे थे। शिकायत पर जीएसटी एसआईबी की टीम रेस्टोरेंट पर छापा मारा। टीम ने संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन
GST number was suspended, restaurant was taking GST from customers
रेस्टोरेंट में कार्यवाही करती एसआईबी की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

जीएसटी एसआईबी की टीम ने अब्दुल्ला रोड स्थित नजीर रेस्टोरेंट पर छापा मारा। रेस्टोरेंट में ग्राहकों से अवैध तरीके से स्टेट व सेंट्रल जीएसटी वसूलने की शिकायतें आ रही थी। इस पर एसआईबी टीम ने कार्रवाई की है। जीएसटीएन नंबर सस्पेंड होने के बाद भी यहां ग्राहकों से कर वसूली की जा रही थी। ये दिल्ली की एक फ्रेंचाइजी कंपनी है। टीम ने संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। टैक्स और जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


13 दिसंबर को असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अभिषेक सिंह व सीटीओ एमपी सिंह ने टीम अब्दुल्ला रोड स्थित नजीर रेस्टोरेंट पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट का जीएसटीएन नंबर 11 जून 2024 को सस्पेंड हो गया था। इसके बाद भी संचालक ग्राहकों से स्टेट जीएसटी व सेंट्रल जीएसटी वसूल कर रहा था। जून से दिसंबर तक ग्राहकों को बिल देकर पांच-पांच फीसदी जीएसटी वसूल की गई। टीम ने संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। अब पिछले सालों में जमा हुए टैक्स के आधार पर जीएसटी जमा कराई जाएगी। इसके साथ जुर्माने की भी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जीएसटीएन नंबर सस्पेंड होने पर फर्म टैक्स नहीं वसूल सकती है। रेस्टोरेंट से खरीद-बिक्री संबंधित दस्तावेज सील किए गए हैं। पिछले कुछ सालों की बिक्री के आधार पर टैक्स का आकलन किया जाएगा। उसके आधार पर जीएसटी व जुर्माना जमा कराया जाएगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-डॉ. अभिषेक सिंह, एसी, एसआईबी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed