फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Groom fires gun while mounted on the mare; case registered, and the weapon holder also lands in trouble

Aligarh News: घोड़ी चढ़े दूल्हे ने बंदूक मांग की फायरिंग अब रिपोर्ट दर्ज, शस्त्र धारक भी फंस गया

Thu, 09 Jul 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Groom fires gun while mounted on the mare; case registered, and the weapon holder also lands in trouble
घोड़ी पर सवार दूल्हा फायरिंग करते हुए। स्त्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
बरात लेकर जाने से पहले निकासी के समय अपने दरवाजे घोड़ी चढ़े दूल्हे ने पड़ोसी की लाइसेंसी दोनाली बंदूक मांगी और खुशी में दो फायर कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर पुलिस के पास पहुंच गया। मामले में दूल्हे समेत शस्त्र धारक के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस के अनुसार अब शस्त्र धारक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला गांव कैमथल में छह जुलाई (सोमवार) की शाम करीब सात बजे का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वायरल वीडियो पुलिस की जानकारी में आया। वीडियो में घोड़ी पर बैठा दूल्हा लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि दूल्हा कपिल गांव कैमथल का निवासी है। सोमवार को उसकी शादी थी। बरात की निकासी के समय घोड़ी पर बैठे कपिल ने दूल्हा बनने की खुशी में अपने पड़ोसी परमानंद गौतम की 12 बोर की दोनाली लाइसेंसी बंदूक मांगी और उससे दो फायर कर बंदूक लौटा दी। मामले में आरोपी कपिल सहित शस्त्र धारक परमानंद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मामले में रिपोर्ट दर्ज होने की नोटिस पुलिस दोनों आरोपियों को तामील कराएगी। किसी अन्य को लाइसेंसी शस्त्र देना अपराध है, इसलिए शस्त्र धारक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। -कमलेश कुमार, सीओ, इगलास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed