फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Greater Aligarh scheme will start in June

Greater Aligarh: जून में शुरू होगी ग्रेटर अलीगढ़ योजना, पहले चरण में 102 हेक्टेयर में होगी प्लाटिंग

Sat, 10 May 2025 04:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 04:09 PM IST
सार

ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना अटलपुर, मूसेपुर जिरौली, अहमदाबाद, जतनपुर, ल्हौसरा विसावन, चिकावटी और रुस्तमपुर गांव की भूमि पर बसाई जा रही है। 335 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस योजना की भूमि पर लगभग 700 करोड़ का बजट खर्च होगा।

विज्ञापन
Greater Aligarh scheme will start in June
ग्रेटर अलीगढ़ का फोटो - फोटो : एडीए

विस्तार

एडीए की सबसे महत्वाकांक्षी योजना ग्रेटर अलीगढ़ फाइनल स्टेज पर है। अगले महीने में यह योजना शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 102 हेक्टेयर में प्लाटिंग की जानी है। यहां पांच फीसदी हिस्सा व्यावसायिक के लिए भी तय किया गया है।

विज्ञापन


खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ग्रेटर अलीगढ़ बसेगा। यह बड़ी आवासीय योजना अटलपुर, मूसेपुर जिरौली, अहमदाबाद, जतनपुर, ल्हौसरा विसावन, चिकावटी और रुस्तमपुर गांव की भूमि पर बसाई जा रही है। 335 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस योजना की भूमि पर लगभग 700 करोड़ का बजट खर्च होगा। शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत सीड कैपिटल के रूप में शासन से वित्तीय वर्ष 2023-24 में तीन किस्त के रूप में 350 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


शासन से आई धनराशि और प्राधिकरण के निजी श्रोतों से ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना के लिए 175 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुका है। जिस पर करीब 416 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा 20 हेक्टेयर जमीन सरकारी उपलब्ध है। खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी कराने के साथ ही ले आउट भी तैयार कर लिया गया है। बाकी 140 हेक्टेयर जमीन की खरीद की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। भू-उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई के लिए अभिलेख शासन को भेजा जा चुका है। पहले चरण में 102 हेक्टेयर में ग्रेटर अलीगढ़ लांच करने की योजना है। यह शहरवासियों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर अलीगढ़ में विभाग के पास 195 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। शासन में पत्रावली पर विचार-विर्मश हो रहा है। जून में 102 हेक्टेयर में ग्रेटर अलीगढ़ लांच किया जाएगा।-अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण


जानिए योजना के बारे में

  • 335 हेक्टेयर में ग्रेटर अलीगढ़ योजना है।
  • 175 हेक्टयर जमीन खरीदी जा चुकी है।
  • 20 हेक्टेयर सरकारी भूमि उपलब्ध।
  • 195 हेक्टेयर भूमि एडीए के पास उपलब्ध।
  • 140 हेक्टेयर भूमि खरीदने की प्रक्रिया तेज।
  • 416 करोड़ रुपये खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed