{"_id":"f3b67841129f058a486e6104e986bcdd","slug":"gram-panchayat-members-counting-of-votes-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना आज
अलीगढ़।
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खैर, अतरौली, बिजौली, जवां, धनीपुर एवं गोंडा ब्लाक में रिक्त पड़े 112 वार्डो में रविवार को हुए चुनाव के बाद मतगणना की बारी है। मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालयों पर आरंभ होगी। इसके लिये 11 गणना टेबिल लगाई गई हैं। जबकि अतरौली एवं गोंडा में एक एक रिजर्व टेबिल भी लगाई गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एसके द्विवेदी ने बताया कि गणना के तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन