{"_id":"69b4f4d41e11e6bc5d013fe8","slug":"gram-panchayat-adhikari-suspended-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गबन में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, हैंडपंप मरम्मत-रिबोर में हुआ गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गबन में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, हैंडपंप मरम्मत-रिबोर में हुआ गड़बड़झाला
Sat, 14 Mar 2026 11:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:11 AM IST
सार
ग्राम पंचायत अंडला में हैंडपंप मरम्मत व रिबोर पर 69,127 रुपये खर्च किए गए थे। जांच में प्रधान और सचिव द्वारा बिल व बाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया। यही नहीं किन हैंडपंपों को सही कराया या, इसकी भी जानकारी सचिव के द्वारा नहीं दी गई।
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ में विकास खंड खैर के अंडला में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार शर्मा को गबन के आरोप में 13 मार्च को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध कर जांच सहायक विकास अधिकारी गोंडा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विकास खंड खैर के अंडला कलस्टर की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक शर्मा को दी गई थी। इस कलस्टर से तीन से चार ग्राम पंचायत जुड़ीं हैं। ग्राम पंचायत अंडला में हैंडपंप मरम्मत व रिबोर पर 69,127 रुपये खर्च किए गए थे। जांच में प्रधान और सचिव द्वारा बिल व बाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
यही नहीं किन हैंडपंपों को सही कराया या, इसकी भी जानकारी सचिव के द्वारा नहीं दी गई। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व राशन कार्ड सत्यापन की भी शिकायत मिली थी। जिनका समय से इनके द्वारा निस्तारण नहीं किया जा रहा था। एडीओ पंचायत खैर की जांच में लापरवाही मिलने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में दोषी पाया गया। इस कारण डीपीआरओ यतेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन