फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Governor tribute to Kalyan Singh

अलीगढ़ः कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने आईं राज्यपाल

Tue, 24 Aug 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Governor tribute to Kalyan Singh
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्वाजंलि देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल । - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री महेंद्र सिंह व मंत्री आशुतोष टंडन सोमवार को राजकीय विमान से अलीगढ़ आये। निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से अलीगढ़ पहुंचे चारों नेता यहां करीब एक घंटे तक रुकने के बाद वे धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गये। इस दौरान एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। एयरपोर्ट परिसर में मात्र प्रशासन व पुलिस के अधिकारी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिये राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का राजकीय विमान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.35 बजे आना था। इसके बाद यहां से उन्हें व साथ आये उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री महेंद्र सिंह व आशुतोष टंडन को हेलीकाप्टर से 11.40 बजे अतरौली के लिए 11.40 बजे रवाना होना था। 11.50 बजे अतरौली पहुंचकर 11.55 बजे कल्याण सिंह के पैतृक आवास जाना था। यहां 15 मिनट रुकने के बाद कार से वापस अतरौली हेलीपैड जाना था और वहां से 12.20 बजे हैलीकाप्टर से रवाना होकर 12.30 बजे वापस धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के लिये रवाना होना था। यहां 12.40 बजे पहुंचकर 12.45 बजे वापस लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिये रवाना होना था। लेकिन उनका विमान करीब 20 मिनट की देरी से 11.55 बजे धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से पांच मिनट बाद वे राजकीय हेलीकाप्टर से अतरौली रवाना हुए। इससे पूर्व राज्यपाल को एनसीसी की गारद ने सलामी भी दी। वापसी में भी वे दस मिनट देरी से 12.55 बजे लखनऊ रवाना हुईं।
विज्ञापन

शाम सवा पांच बजे रवाना हुए मुख्यमंत्री
कल्याण सिंह के निधन के बाद दो दिनों से अलीगढ़ में रुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नरौरा से सायं पांच बजे के करीब राजकीय हेलीकाप्टर से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी आये। यहां मुख्यमंत्री ने डीएम सेल्वा कुमारी जे समेत अन्य उच्चाधिकारियों से एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही औपचारिक बातचीत की। इसके बाद सवा पांच बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गये। उन्हें भी एनसीसी की गारद ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed