फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sadhvi Prachi reached the Dharma Sant Sammelan

Aligarh: धर्म संत सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी प्राची, बोलीं- जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए सरकार

Sat, 25 May 2024 04:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 25 May 2024 04:23 AM IST
सार

युवा सोच आर्मी संस्था की ओर से गुरु गोरखनाथ जयंती पर स्यारौल में धर्म संत सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने भटके हुए सनातनी लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया था।

विज्ञापन
Sadhvi Prachi reached the Dharma Sant Sammelan
धर्म संत सम्मेलन में साध्वी प्राची को सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

टप्पल ब्लॉक के गांव स्यारौल में आयोजित धर्म संत सम्मेलन में भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची ने कहा कि मुसलमानों की तेजी से बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा है। इस पर हिंदू समाज को चिंतन करना चाहिए। सरकार को भी चाहिए कि शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए।

विज्ञापन


युवा सोच आर्मी संस्था की ओर से गुरु गोरखनाथ जयंती के उपलक्ष्य में 24 मई को स्यारौल में धर्म संत सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने भटके हुए सनातनी लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया था।
विज्ञापन


युवा सोच आर्मी की सह संस्थापक मुस्कान रघुवंशी ने लोगों से अपने बच्चों शिक्षा के साथ संस्कार देने की अपील की। समिति के संरक्षक बाबा लालाराम चौधरी, योगी तेजपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगी योगी नाथ संप्रदाय, स्वदेश कुमार सिंह, पंकज कुमार व खैर नगर पालिका के चेयरमैन संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। कथा वाचक साक्षी शुक्ला ने भजन-कीर्तन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधि विधान से हवन किया गया। प्रिया व्यास वृंदावन, आचार्य दीपक कृष्ण गुरु दिल्ली, स्वामी शिवानंद गिरी, महंत भूरानाथ, वेद प्रकाश गोस्वामी, आरएसएस के खंड कार्यवाह ओमवीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed