{"_id":"5b75db2342c7922faa7d01a8","slug":"gonda-block-chief-pradip-arrested-with-urban-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा ब्लाक प्रमुख प्रदीप शहरी हथियारों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा ब्लाक प्रमुख प्रदीप शहरी हथियारों सहित गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
AIR GUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के साले गोंडा ब्लाक प्रमुख चौ. प्रदीप सिंह को बन्नादेवी पुलिस ने जिला अस्पताल से अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात यह कार्रवाई उस समय हुई, जब एएसपी, सीओ गभाना अचानक किसी काम से जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां स्कार्पियो में कुछ संदिग्ध लोग देख थाने की पुलिस बुला ली। स्कार्पियो में प्रदीप सहित तीन लोग दबोचे गए। जिनके पास किसी अन्य के नाम के लाइसेंस की दो रायफल, एक रिवाल्वर, एक अवैध तमंचा व एक दर्जन से अधिक कारतूस भी मिले हैं। देर रात बन्नादेवी में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
वाकये के अनुसार देर शाम एएसपी-सीओ गभाना नीरज जादौन किसी प्रकरण में बयान आदि लेने जिला अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने ब्लड बैंक के पास एक स्कार्पियो खड़ी देखी। उसमें कुछ लोग सवार थे और असलहे भी दिख रहे थे। इस पर उन्होंने तत्काल फोन कर इंस्पेक्टर बन्नादेवी राघवेंद्र सिंह को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने सख्ती से पहले स्कार्पियो की तलाशी कराई।
तलाशी के दौरान उसमें जो तीन लाइसेंसी हथियार मिले, उनके लाइसेंस किन्हीं अन्य लोगों के नाम थे। इस पर पुलिस ने आपत्ति जताते हुए गाड़ी में सवार गोंडा ब्लाक प्रमुख चौ. प्रदीप सिंह निवासी शहरी मदन गढ़ी गोंडा, ड्राइवर नीरज निवासी शहरी मदनगढ़ी व नरेश निवासी पीपली गोंडा को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उनकी रंजिश चल रही है और बुलंदशहर कोर्ट से मुकदमे की तारीख कर लौटते में यहां साइकिल ठेकेदार से मिलने आया था। मगर जांच में यह भी पता चला कि वह इमरजेंसी में किसी मेडिकल परीक्षण की सिफारिश में आया था। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इधर, देर रात लाइसेंस धारकों तक भी पुलिस दबिश देने पहुंच रही थी।
...
गोंडा ब्लाक प्रमुख व उसके दो साथियों को अवैध व दूसरे के नाम के लाइसेंसी हथियारों को अवैध रूप से अपने साथ रखने पर पकड़ा गया है। पूछताछ में वह सही बात नहीं बता पाया कि यहां क्यों आया। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी