फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gomti and TAD trains canceled, many trains arrived late

गोमती व टीएडी ट्रेन रद्द, कई गाड़ियां देरी से पहुंचीं

Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gomti and TAD trains canceled, many trains arrived late
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा-दादरी के मध्य चल रहे री-मॉडलिंग एवं सिग्नल कार्य के चलते मंगलवार को गोमती एक्सप्रेस एवं टूंडला-अलीगढ़- दिल्ली (टीएडी) पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। छह ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने री-मॉडलिंग एवं स्वचालित सिग्नल प्रणाली के साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीएल) से जोड़ने के लिए करीब तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। यहां से गुजरने वाली अप एवं डाउन लाइन की गोमती एक्सप्रेस एवं टीएडी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया। इसके अलावा महाबोधि, नंदनकानन, स्वतंत्रता सेनानी, संतरागाछी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर रोककर चलाया गया। इससे सफर करने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों के अनुसार, री-मॉडलिंग के कार्य के चलते अब पैसेंजर ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियां बिना किसी अवरोध के संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed