फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gold and silver rakhis will look great on brother's wrist

भाई की कलाई पर खूब जंचेगी सोने-चांदी की राखियां

Thu, 11 Aug 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver rakhis will look great on brother's wrist
सराफा बाजार में सोने की राखी। - फोटो : CITY OFFICE
रेशम के धागों से शुरू हुआ रक्षाबंधन का पर्व सोने-चांदी और डायमंड की राखियों तक जा पहुंचा है। रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक है। बाजार रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार हैं। बढ़ती महंगाई के बाद भी सोने-चांदी की राखी का महत्व कम नहीं हुआ है। इस बार चांदी-सोने और डायमंड की राखियों की भी जबर्दस्त मांग है। दुकानों पर ग्राहकों के आर्डर के अनुसार राखियां तैयार करके दी जा रही हैं। शहर में सराफा बाजार में दुकानों पर अनेक डिजायनों में सोने-चांदी की राखियां सजी हुई हैं, जिन्हें देखते ही मन खरीदने को ललचा जाएगा।
विज्ञापन

आभूषण कंपनियां और प्रमुख ज्वैलर्स अवसर को भुना रहे
बाजार और लोगों के मूड को भांपते हुए आभूषण कंपनियां और प्रमुख ज्वैलर्स इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बड़ी कंपनियों से लेकर लोकल ब्रांड बनाने वाले ज्वैलर्स बनाने के चार्ज में छूट देने के अलावा कई ऑफर दे रहे हैं। आभूषणों के बाजार में सोने व चांदियों की राखियों की भरमार है। सोने की राखियां जहां एक से तीन ग्राम में उपलब्ध है, वहीं चांदी की राखी भी पांच ग्राम से लेकर 20 ग्राम तक में मिल रही हैं। आभूषणों के कारोबार में टाटा, रिलायंस जैसी कंपनियों के उतरने के बाद राखी के पर्व को लेकर कई उत्पाद मार्केट में हैं। नामी कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देकर लुभा रही हैं।
विज्ञापन

सराफा बाजार में बढ़ी रौनक
शहर के सोनी ज्वैलर्स शोरूम के स्वामी विजय अग्रवाल ने बताया कि बाजारों की मांग पर तिरंगे वाली राखी, डिजाइनर राखी और बच्चों के लिए अलग-अलग कार्टून वाली राखियों को चांदी पर बनवाया गया है। तिरंगा राखी के साथ-साथ महाकाल और ओम वाली राखी भी बाजार में खासी मांग है। सावन की वजह से शिव भक्तों को यह राखी काफी पसंद आ रही है। यह भी चांदी में आ रही है। इसके अलावा बिना चांदी के सिर्फ चांदी की परत चढ़ी हुई भी राखियां इसी डिजाइन में उनके पास मौजूद हैं, जिनकी कीमत बेहद कम है। इसके अलावा चांदी वाली राखियां 300 रुपये से लेकर 20 हजार तक की कीमत में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास पांच ग्राम से लेकर 10 ग्राम या इससे ज्यादा तक की सोने और डायमंड की राखियां भी मौजूद हैं। जिनकी कीमत 12 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक है। उन्होंने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर सोने- चांदी की राखी की मांग बहुत बढ़ गयी है। बहनें अपने भाईयों के लिए चांदी और सोने की राखियां खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed