{"_id":"5c520cfbbdec22121f0302f3","slug":"godse-s-effigy-hanging-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया
Thu, 31 Jan 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की बरसी पर एएमयू में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने विवि की मौलाना आजाद लाइब्रेरी से एएमयू सर्किल तक तिरंगा झंडा लेकर मार्च निकाला। इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में उन्होंने नाथूराम गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया। साथ ही गोडसे मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। छात्र इस मार्च के लिए एएमयू प्रशासन से अनुमति मिलने से इनकार कर रहे हैं। वहीं विवि प्रशासन छात्रों के तिरंगा मार्च की अनुमति के बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहा है। एएमयू प्रशासन का कहना है कि इस बारे में जानकारी की जा रह है।
जुलूस के रूप में छात्र मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब ए सैयद तक आए। यहां पर गेट पर बनाए गए बैरियर पर नाथूराम गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया गया। यहीं पर एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने छात्रों ने को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है।
इस संगठन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। हमने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही दहशत व मुल्क को दो हिस्सों में बांटने वाली ताकतों को व महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के पुतले को फंसी पर लटकाया है। छात्रों ने कहा कि ऐसे जितने भी संगठन देश में चल रहे हैं, जो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं उनको तत्काल बंद करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे एक आतंकवादी था। उसका पुतला और उसके जैसी विचारधारा का पुतला फूंका गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए अनुमति के सवाल पर छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि हमने कोई यात्रा नहीं निकाली है, बल्कि महात्मा गांधी को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी है। इसलिए अनुुमति की बात ही गौण हो जाती है।
छात्रों द्वारा मार्च निकालने लिए अनुमति पत्र दिया गया था। अनुमति दी गई या नहीं, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।
उमर पीरजादा, जनसंपर्क अधिकारी, एएमयू