फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl suffered chest pain while running, died

जिंदगी की दौड़ रह गई अधूरी: पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई पास,फिजिकल की तैयारी करते उठा सीने में दर्द, हुई मौत

Sat, 23 Nov 2024 04:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 04:40 PM IST
सार

ममता ने यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा 212 अंकों के साथ पास की। ममता परीक्षा पास करने के बाद दौड़ आदि की तैयारी कर रही थी। ममता खेत में बने मैदान पर सुबह तड़के पांच बजे दौड़ लगा रही थी। अचानक उसके सीने में दर्द उठा।

विज्ञापन
Girl suffered chest pain while running, died
ममता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

21 नवंबर को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का जब परिणाम जारी हुआ तो अर्राना गांव में भी खुशियां मनाई गईं। बात थी भी खुशी की। इस गांव की बिटिया ममता ने परीक्षा पास कर ली थी। यूं कहिए कि वर्दी उससे बस एक कदम दूर रह गई थी। शारीरिक परीक्षा में केवल दौड़ होनी थी जिसकी तैयारी ममता पूरी मेहनत से कर रही थी। लेकिन 22 नवंबर को गांव के मैदान पर दौड़ते दौड़ते तबीयत बिगड़ी और गश खाकर गिर पड़ी। परिवार वाले लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ममता की मौत से परिवार वालों के बेटी को वर्दी में देखने के ख्वाब भी चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन


अर्राना गांव के विक्रम सिंह किसान हैं। धरती का सीना चीरकर अन्न उगाते हैं। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। दो बड़ी बेटियों को शादी हो चुकी है जबकि दो छोटी कृष्णा और ममता काफी समय से पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रही हैं। ममता ने अगस्त माह में नागरिक पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दी थी। 21 नवंबर को परिणाम जारी हुआ था। ममता ने इस परीक्षा को अच्छे नंबरों से पास कर लिया था। जिस दिन परिणाम आया था घर वाले बेहद खुश थे। 
विज्ञापन


पिता विक्रम सिंह और मां राजवती ने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी थी। क्योंकि अगले माह शारीरिक परीक्षा होनी है लिहाजा ममता उसी की तैयारी कर रही थी। गांव में एक खेत में बने मैदान में वह हर रोज सुबह को दौड़ने के लिए जाती थी। सुबह को पांच बजे वह दौड़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन आज यहां दौड़ते दौड़ते हार्ट अटैक आ गया। क्योंकि कृष्णा भी साथ में ही थी लिहाजा उसने तुरंत शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। परिवार वाले भी पहुंच गए। अलीगढ़ मेडिकल कालेज तक आए मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां, देखना एक दिन पुलिस अफसर बनूंगी
ममता का ख्वाब पुलिस अधिकारी बनने का था। वह चाहती थी कि सिपाही बन जाऊं फिर आगे दरोगा की तैयारी करूंगी। परिवार वालों ने बताया कि बड़ी मेहनत कर रही थी हमारी बेटी। अब जब वर्दी मिलने का समय करीब आया तो उसे हमसे छीन लिया गया। ममता के चाचा पूर्व प्रधान हम्बीर सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद से सभी खुश थे। सभी को उम्मीद थी कि ममता का सिपाही के पद पर चयन हो जाएगा। जिस तरह से वह तैयारी कर रही थी उससे लगता था कि वह आगे भी दूसरी परिक्षाओं को पास कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed