फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl students made herbal gulal make incense sticks with flowers

Holi 2023: छात्राओं ने बनाया हर्बल गुलाल, फिर बनाएंगी फूलों से धूपबत्ती

Fri, 03 Mar 2023 04:51 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 04:51 AM IST
सार

100 छात्राओं ने 10 दिन में फूलों से हर्बल गुलाल बनाया है। छात्राएं जल्द ही फूलों से धूपबत्ती बनाएंगी। इसके लिए फूलों की जरूरत पड़ेगी। यह फूल शहर के मंदिरों से लाए जाएंगे।

विज्ञापन
Girl students made herbal gulal make incense sticks with flowers
छात्राओं ने बनाया हर्बल गुलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालयों की 100 छात्राओं ने 10 दिन में फूलों से हर्बल गुलाल बनाया। महाविद्यालय परिसर में स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल छात्राएं बेच रही हैं। महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान और चित्रकला विभाग की 100 छात्राओं ने फूलों को सुखाया। इसके बाद फूलों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर उसमें अरारोट का पाउडर मिलाया। गेंदे के फूल को रंग के तौर पर इस्तेमाल किया गया। सारी प्रक्रिया करने के बाद उसे छांव में सुखाया गया। 

विज्ञापन


फिर उसे पीसकर 5 से 20 ग्राम पैकेट में भरा गया। कई रंग के गुलाल को 75 रुपये से लेकर 100 रुपये में छात्राओं ने बेचा। वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. रेखा आर्या ने बताया कि छात्राओं ने पूरी लगन से अपने काम को अंजाम दे रही हैं। इसमें अच्छी आमदनी की उम्मीद है। हालांकि, इन सबके पीछे का मकसद केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस गुलाल से त्वचा कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


बनाएंगी फूलों से धूपबत्ती
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं जल्द ही फूलों से धूपबत्ती बनाएंगी। इसके लिए फूलों की जरूरत पड़ेगी। यह फूल शहर के मंदिरों से लाए जाएंगे। इसकी कवायद जल्द शुरू होगी। प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने बताया कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मंदिरों में देवी-देवताओं पर अर्पित फूलों को संग्रह कराया जाएगा। इसके लिए मंदिर के व्यवस्थापकों से संपर्क किया जाएगा। इन फूलों से धूपबत्ती बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed