{"_id":"661588434bd9fbce850fb904","slug":"girl-student-refused-to-board-bus-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छात्रा को बस में जाने से किया मना, कई घंटे अकेली बैठी रही स्कूल में, बीएसए ने बिठाई जांच, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छात्रा को बस में जाने से किया मना, कई घंटे अकेली बैठी रही स्कूल में, बीएसए ने बिठाई जांच, यह है मामला
Wed, 10 Apr 2024 04:57 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:57 AM IST
सार
छात्रा अपनी कक्षा में बैठी थी। तभी शिक्षिका ने छात्रा से कहा, वह इस बस से अपने घर नहीं जाएगी, जबकि बाकी छात्र-छात्राओं को बस से भेज दिया।काफी देर होने के बाद पिता स्कूल पहुंचे। स्कूल में दोपहर 3 बजे तक बेटी अकेली बैठी रही। इस बारे में पिता को स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
संत फिदेलिस स्कूल अलीगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ के संत फिदेलिस स्कूल की कक्षा पांच की एक छात्रा को शिक्षिका ने बस में बैठने से मना कर दिया। वह कई घंटे स्कूल में अकेली बैठी रही। छात्रा के पिता ने बीएसए से शिकायत की है। बीएसए ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है, जो मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
महानगर के जनकपुरी निवासी व छात्रा के पिता मनोज कुमार सिंह के अनुसार, उनकी बेटी तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल सीनियर विंग में बस में बैठकर पढ़ने जाती है। 4 अप्रैल को भी वह बस में बैठकर स्कूल गई। उन्होंने बताया कि बेटी अपनी कक्षा में बैठी थी। तभी शिक्षिका ने बेटी से कहा, वह इस बस से अपने घर नहीं जाएगी, जबकि बाकी छात्र-छात्राओं को बस से भेज दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि काफी देर होने के बाद वह स्वयं स्कूल पहुंचे। स्कूल में दोपहर 3 बजे तक बेटी अकेली बैठी रही। इस बारे में उन्हें स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। वह खुद बेटी को घर लेकर आए। मनोज कुमार ने मामले की बीएसए से शिकायत की है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र सतीश कुमार, लोधा राम शंकर कुरील और अकराबाद विनोद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य रॉबर्ट वर्गीज ने कहा कि अगर किसी भी तरह की दिक्कत छात्रा के अभिभावक को थी, तो उन्हें उनसे शिकायत करनी चाहिए थी। फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।
