फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl reaches lover house

Aligarh News: प्रेमी के घर पहुंची युवती, परिजनों पर लगाया पीटने का आरोप, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 03:45 PM IST
सार

युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए। युवक की मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनके सिर में भी सरिया मारकर घायल कर दिया। उसके बाद प्रेमी व उसके पिता, भाई की बहू ने मुश्किल से बाहर निकालकर गेट बंद किया। 

विज्ञापन
Girl reaches lover house
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौली कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने अपने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवती उसी गांव के प्रेमी के घर पहुंच गई। यह घटना क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


जिरौली धूमसिंह चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 साल की युवती ने बताया कि अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम करती है। इसका विरोध परिवार के सदस्य करते हैं। तीन दिन से उसके पिता, मां व भाई मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात परिजनों ने उसे पीटा। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। परिवार के सदस्य वहां भी पहुंच गए। युवक की मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनके सिर में भी सरिया मारकर घायल कर दिया। उसके बाद प्रेमी व उसके पिता, भाई की बहू ने मुश्किल से बाहर निकालकर गेट बंद किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवती के परिवार वाले पथराव करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने युवती व प्रेमी की मां का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण में युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed