{"_id":"6443f88710e545b8f1015ea4","slug":"girl-physical-harassment-accused-arrested-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छोटे भाइयों के साथ सो रही किशोरी को युवक ने दबोचा, दो खड़े रहे दरवाजे पर, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छोटे भाइयों के साथ सो रही किशोरी को युवक ने दबोचा, दो खड़े रहे दरवाजे पर, किया दुष्कर्म
Sat, 22 Apr 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:39 PM IST
सार
13 वर्षीय किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में सो रही थी और उसकी मां मायके गई थी। रात्रि में आरोपी घर में घुस आया और भतीजी को दबोच लिया। उसके मुंह को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
किशोरी के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी 13 वर्षीय भतीजी अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में सो रही थी और उसकी मां मायके गई थी। रात्रि में आरोपी उमर मोहम्मद घर में घुस आया और भतीजी को दबोच लिया। उसके मुंह को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। भतीजी के रोने और चीखने की आवाज सुनकर वह और अन्य लोग पहुंचे तो दरवाजे पर दो और लोग खड़े थे।
विज्ञापन
उन्हें देखकर शकील व जलील भाग गये। जब उन्होंने अंदर जाने के लिए दरवाजा खोलना चाहा, तो अंदर से कुंदी बंद थी। जब उन्होंने दरवाजा बजाया तो उमर मोहम्मद दीवार फांदकर भाग गया। उन्होंने ऊपर चढ़कर दरवाजे की कुंदी खोली, तो देखा कि भतीजी रो रही थी। उसने उन्हें पूरी घटना बताई।
विज्ञापन