{"_id":"6a90152cccf09515050cbffe","slug":"girl-married-for-love-got-police-protection-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: प्रेम विवाह करने वाली युवती को मिली पुलिस सुरक्षा, परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: प्रेम विवाह करने वाली युवती को मिली पुलिस सुरक्षा, परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह है मामला
Thu, 27 Aug 2026 04:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:21 PM IST
सार
युवती ने आरोप लगाया था कि उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ एक ऐसे अधेड़ व्यक्ति से उसका निकाह कराना चाहते थे जो पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता और तलाकशुदा है। विरोध करने पर उसे जिंदा जलाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के भुजपुरा इलाके की युवती ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने के मामले में पुलिस ने युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही नवदंपती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
20 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ एक ऐसे अधेड़ व्यक्ति से उसका निकाह कराना चाहते थे जो पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता और तलाकशुदा है। विरोध करने पर उसे जिंदा जलाने की धमकी दी गई थी। अपनी जान का खतरा और भविष्य बर्बाद होता देख युवती 24 अगस्त को घर से निकल गई थी। उसने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के भोपतपुर गडराना निवासी वेदप्रकाश (26) के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और कोर्ट का शपथ पत्र भी तैयार कराया।
विज्ञापन
युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आशंका जताई थी कि उसके पिता और चाचा गुस्से में आकर उसके पति वेदप्रकाश के खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं या उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्षेत्राधिकारी प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उसने अपनी इच्छा से बालिग युवक से शादी करने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए युवती की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अब इस मामले में कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच कर रही है और नवदंपती की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि परिवार की ओर से किसी प्रकार की अनहोनी या दबाव न बनाया जा सके।