{"_id":"69ff0f17f8496e977a07641c","slug":"girl-kidnapped-again-after-statement-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बयान दर्ज होने के बाद किशोरी दोबारा अगवा, एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बयान दर्ज होने के बाद किशोरी दोबारा अगवा, एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी, यह है मामला
Sat, 09 May 2026 04:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 09 May 2026 04:10 PM IST
सार
किशोरी का युवक ने अपहरण किया। पुलिस ने उसे खोज लिया। उसके बयान दर्ज कराकर उसे वापस परिजनों को सौंप दिया। आरोपी, अपने भाई और मां के साथ मिलकर फिर से उनके घर पहुंचा और किशोरी को दोबारा अगवा कर ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक किशोरी का दोबारा अपहरण कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब मामले में पहले से ही एफआईआर दर्ज थी और पीड़िता के बयान भी दर्ज हो चुके थे। पीड़िता के भाई ने फिर से एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जीवनगढ़ निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन को 15 मार्च 2026 को साहिल नामक युवक अपहरण करके ले गया था। उस समय थाना क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को खोज लिया और धारा 183 के तहत उसके बयान दर्ज कराकर उसे वापस परिजनों को सौंप दिया था। आरोप है कि बयान होने के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल की गिरफ्तारी नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि बीती तीन मई को सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच आरोपी साहिल, अपने भाई और मां के साथ मिलकर फिर से उनके घर पहुंचा और किशोरी को दोबारा अगवा कर ले गया। घटना के तुरंत बाद प्रार्थी ने थाने में सूचना दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो किशोरी बरामद हुई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार खौफ में है। पुलिस ने अब नई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।