{"_id":"600dcf8f8ebc3ef8ec0f030d","slug":"get-ready-front-line-workers-to-be-vaccinated-from-february-5-city-office-news-ali2546269160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हो जाएं फ्रंट लाइन वर्कर, पांच फरवरी से लगेंगे कोरोना के टीके, एक सत्र में अब 125 को लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार हो जाएं फ्रंट लाइन वर्कर, पांच फरवरी से लगेंगे कोरोना के टीके, एक सत्र में अब 125 को लगेंगे
Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में 5 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की पूर्व की योजना में भी फेरबदल किया गया है। अब एक सत्र में 100 के बदले 125 लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
22 जनवरी को जनपद में लक्ष्य के विरुद्ध 54 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीके लगे थे। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। 28 एवं 29 जनवरी को प्रस्तावित टीकाकरण की योजना में फेरबदल कर दिया गया है। 28 जनवरी को 27, 29 जनवरी को 26 एवं 4 फरवरी को 26 सत्र आयोजित होेंगे।
तीन दिन में 9846 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 16 और 22 जनवरी को जिनको टीका लगना था, उन्हें टोटल में से घटाएं, जो लोग बचेंगे उनका 90 प्रतिशत 28, 29 जनवरी एवं 4 फरवरी को कवर करना है। जो 10 प्रतिशत बचेंगे, उनको 5 फरवरी को कवर करना है, जो छूट जाएंगे उन्हें 10 से 15 फरवरी के बीच टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि 5 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर (नगर निगम, प्रशासन, पुलिस, राजस्व, जेल आदि) को टीके लगाए जाएंगे। फ्रंट लाइन वर्करों के लिए अभी टीके नहीं आए हैं। उनके लिए टीके जल्द आने की उम्मीद है।