{"_id":"6ab2f3063d77dc2ac4057956","slug":"get-damaged-roads-repaired-quickly-minister-in-charge-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1073348-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़कें जल्द दुरुस्त कराएं : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़कें जल्द दुरुस्त कराएं : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
चौधरी लक्ष्मीनारायण।
- फोटो : Archive
जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने बारिश में खराब हुईं सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम समेत संबंधित विभागों को गंभीरता से काम करने को कहा।
सीडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते चार वर्षों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना में 1178 और प्रधानमंत्री आवास योजना में 5419 आवास स्वीकृत हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने अलग-अलग कारणों से आवंटित नहीं हो सके आवासों का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने फसल बीमा, किसान सम्मान निधि और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों का ब्योरा भी तलब किया। किसानों को दिन में 10 घंटे निर्बाध बिजली देने और शाम छह से आठ बजे तक गांवों में कटौती न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 2500 से ज्यादा विकास कार्य प्रगति पर हैं। करीब 11 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे में से 6.88 लाख मीट्रिक टन का निस्तारण किया जा चुका है। इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीलेवल पार्किंग, अचल ताल विकास और कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर समेत कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 109.95 करोड़ रुपये की आरसीसी नाला योजना और 189.64 करोड़ रुपये की शहरी बाढ़ नियंत्रण एवं वर्षा जल निकासी योजना प्रस्तावित है। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में 900 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए हैं।