गौरव की मां को धमकी, बहन से बदतमीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के चर्चित खटीकान कांड में मारे गए गौरव के परिवार को मुकदमे की पैरवी से पीछे हटने के लिए धमकियां मिलना शुरू हो गया है। दो दिन पहले दीवानी से घर लौटते वक्त गौरव की मां को धमकाया गया और बहन के साथ बदतमीजी तक कर दी गई। इस तरह के आरोप लगाते हुए मां की ओर से सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की गई है, जिसमें मुकदमे का अनुरोध किया है।
खटीकान निवासी गौरव की मां विमला देवी ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके बेटे की हत्या में नामजद आरोपी शानू की जमानत याचिका पर 4 जनवरी को सुनवाई थी। इसी पैरवी के सिलसिले में वह अपनी बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीवानी आई थी। यहां से वापस जाते समय मां-बेटी सीमा फाटक के रास्ते से निकल रहे थे, तभी फाटक पार करते ही सराय मियां के आधा दर्जन नामजद आरोपी मिले।
इन लोगों ने सीधे-सीधे कहा कि वह मुकदमे की पैरवी से पीछे हट जाएं। वरना परिणाम गंभीर होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पैरवी के चलते ही जमानत में अड़चन आ रही है। इसके बाद मां-बेटी थाने गए। मगर पुलिस ने वहां सुनवाई नहीं की। तब जाकर मामले में बुधवार को सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। बता दें कि 12 नवंबर को बलवे में गौरव की जान गई थी। इसके बाद तमाम आंदोलन हुए और परिवार को मुआवजा मिला। इस मामले में शानू, जावेद आदि कई आरोपी जेल में है और शानू की जमानत याचिका अदालत में लंबित है।