{"_id":"66103e297fb5bba1a6033360","slug":"gas-cylinder-refilling-business-caught-in-talanagari-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100796-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तालानगरी में गैस सिलिंडर रिफलिंग का कारोबार पकड़ा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तालानगरी में गैस सिलिंडर रिफलिंग का कारोबार पकड़ा, एक गिरफ्तार
Fri, 05 Apr 2024 11:38 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:38 PM IST
सार
कई माह से सिलिंडर रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। दिन भर कई-कई टेंपो में सिलिंडर भरकर आ रहे थे।मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने छापा मारा। मौके से 24 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। एक व्यक्ति को मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना पुलिस ने 5 अप्रैल की दोपहर तालानगरी के सेक्टर दो में मधुर कॉलोनी के निकट एक घर से एलपीजी गैस भरे 24 सिलिंडर, मशीन और एक टेंपो बरामद किया है। मौके से शिव कुमार नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त घर से गैस सिलिंडर रिफिलिंग का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने छापा मारा था। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना दी। 5 अप्रैल शाम थाने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक कृष्णवीर सिंह ने बरामद सिलिंडरों आदि की रिपोर्ट बनाकर जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी है। बरामद सिलिंडर एचपी गैस के हैं। पुलिस के अनुसार जो सिलिंडर बरामद हुआ है वह किसी गैस एजेंसी का है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई माह से सिलिंडर रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। दिन भर कई-कई टेंपो में सिलिंडर भरकर आ रहे थे।
विज्ञापन
वहीं पुलिस की इस इस कार्रवाई के दौरान सिलिंडरों से भरा एक टेंपो अलीगढ़ की ओर भाग जाने की भी चर्चा रही। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल का कहना है कि मौके से 24 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। एक में गैस कम थी। पूर्ति निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन