फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Garbage heaps in the garbage free City

अलीगढ़ः कूड़ामुक्त महानगर में लगे कूड़े के ढेर

Sat, 13 Nov 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Garbage heaps in the garbage free City
सासनी गेट चौराहा के पास रोड के किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ का चयन कूड़ा मुक्त सिटी अवार्ड के लिए किया गया है। 20 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नगर निगम को गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन शहर में कूडे़ के ढेर लगे हैं। गंदगी का आलम है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम इनाम लेने से पहले शहर को कूड़ामुक्त कराए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामघाट रोड पर अधिकतर स्थानों से कूड़ा 12 बजे के पहले उठ गया था। लेकिन चंदनिया मोड़ पर दोपहर में कूड़ा पड़ा था। आगरा रोड, सासनीगेट चौराहा, रघुवीरपुरी एवं मसूदाबाद चौराहे के पास कूड़े के ढेर लगे थे। उद्योग व्यापार संगठन के मंडल महासचिव अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आज से शहर में जगह-जगह लगे कूड़े की तस्वीर लेनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को हाथरस अड्डा, सासनीगेट, दूबे का पड़ाव, अब्दुल करीम चौराहा एवं बाराहद्वारी पर कूड़े के ढेर थे। शहर की असली सूरत दिखाने के लिए 17 नवंबर को नगर आयुक्त को कूड़े की तस्वीरें सौंपेंगे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि शहर के सभी मुख्य स्थानों से कूड़ा सुबह 8 से 11.30 बजे के बीच उठ जाता है। प्रत्येक रूट के लिए रोस्टर बना है। कुछ लोग उठान के बाद विभिन्न स्थानों पर कूड़ा डाल देते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। रघुवीरपुरी एवं सासनीगेट चौराहे आदि जगहों पर कूड़ा कैसे रह गया, इसका पता करूंगा।
विज्ञापन

सरकार की जानबूझकर छवि खराब कर रहा नगर निगम
- कहने के लिए नगर निगम को कूड़ा मुक्त शहर का इनाम मिला है। मगर शहर में गदंगी व कूड़े की हालत किसी से छिपी नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों का हाल कुछ इस तरह है, जैसे जानबूझकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा हो। इसे लेकर खुद शासन को अगवत कराया जाएगा। सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल पाराशर, विधायक कोल क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed