फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganja sold at night near police station

रात के अंधेरे में: थाने के निकट बिकता गांजा... नींद के नशे में ऊंगती पुलिस

Thu, 22 May 2025 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 04:41 PM IST
सार

थाने के बगल में गांजे की बिक्री की सूचनाओं पर जब अमर उजाला की टीम हकीकत जानने 20 मई रात 11:50 बजे मौके पर पहुंची तो तस्वीर हैरान कर देने वाली थी।

विज्ञापन
Ganja sold at night near police station
थाना बन्ना देवी के पास तिराहा समय रात के 11.56 बजे का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

रात के अंधेरे में अलीगढ़ में थाना बन्ना देवी के आसपास गांजा बिकता है। लेकिन पुलिस खामोश रहती है। जागरूक शहरियों द्वारा दी जा रहीं इस प्रकार की सूचनाओं पर जब अमर उजाला की टीम हकीकत जानने 20 मई रात 11:50 बजे मौके पर पहुंची तो तस्वीर हैरान कर देने वाली थी। यहां पर बाइक सवार रुक रहे थे। झुंड बना कर खड़ी महिलाओं से कुछ बातचीत करते। कुछ पुड़िया लेते और पैसे देकर चले जाते। कुछ देर वहां रुकने पर जो देखा वह इस प्रकार था।

विज्ञापन


स्थान- थाना बन्ना देवी के पास तिराहा- समय रात के 11:50 बजे
जीटी रोड से गूलर रोड की ओर जाने वाले तिराहे पर महिलाएं खड़ी हैं। एक नीली शर्ट पहने बाइक चालक और सफेद शर्ट में पीछे बैठा युवक गुलाबी कपड़े पहने महिला से गांजा खरीद रहा है, जबकि एक और बाइक जीटी रोड से महिलाओं के की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


स्थान- थाना बन्ना देवी के पास, तिराहा- समय रात के 11:54 बजे
पहली बाइक सवारों को गुलाबी कपड़े पहने महिला रवाना कर रही है, जबकि जीटी रोड की ओर से आ रही दूसरी बाइक को अन्य महिला जो काला कपड़ा शॉल की तरह डाले है, रुकने का इशारा करती है। ग्रे कलर की टी शर्ट पहनकर बाइक चलाने वाला रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान-थाना बन्ना देवी के पास, तिराहा- समय रात के 11:56 बजे
अब तक दूसरी बाइक वाला व्यक्ति आराम से महिलाओं के पास आकर बातचीत कर रहा है। कुछ पुड़िया जैसी दिखाई जा रही हैं। दो तीन अन्य महिलाएं भी वहां पर आ गई हैं। युवकों ने यहां से पुड़िया लीं और जेब से निकालकर पैसा दिया।

अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त गंभीर विषय है। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैंं। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed