फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganga Dussehra at Sankara Ganga Ghat

गंगा दशहरा: कई वर्षों का टूटा रिकोर्ड, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 06 Jun 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 02:13 AM IST
सार

प्रशासन ने निचली गंग नहर के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की, ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम अतरौली अमान अंसारी, क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय सिंह दिन भर टीम के साथ गश्त करते रहे। आसपास के कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
Ganga Dussehra at Sankara Ganga Ghat
सांकरा गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा दशहरा पर्व 5 जून को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। सांकरा गंगा घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगाई। इस बार जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ने बीते कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी भीड़ बीते दस वर्ष में कभी नहीं हुई।

विज्ञापन


5 जून सुबह तीन बजे से ही सांकरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर निजी गोताखोरों के साथ नाव लेकर पीएसी के जवान भी तैनात रहे, ताकि अनहोनी होने पर श्रद्धालुओं को बचाया जा सके। सुरक्षित स्नान कराने के लिए घाट के आगे नदी की ओर बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग बनाई गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के लिए उचित और सुरक्षित स्थान दिया जा सके। घाट के किनारे ही वस्त्र बदलने के लिए टेंट लगाए गए। महिला श्रद्धालुओं ने इन्हीं टेंटों में वस्त्र बदले। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन कर दान पुण्य किया।
विज्ञापन


क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे हुए। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। रविकांत महाराज के आश्रम पर विशाल भंडारा हुआ। सांकरा से गंगा घाट जाने वाली सड़क के दोनों ओर मेले की दुकानें लगीं, जहां श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। प्रशासन ने निचली गंग नहर के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की, ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम अतरौली अमान अंसारी, क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय सिंह दिन भर टीम के साथ गश्त करते रहे। थाना दादों के प्रभारी सुनील तोमर भी टीम के साथ मौजूद रहे। आसपास के कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने से बाल-बाल बचे गीतम
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी गीतम सिंह अपने सात साथियों के साथ स्नान करने सांकरा आए थे। स्नान करते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने हल्ला मचाया। आननफानन पीएसी के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed