{"_id":"5f7f2fde8ebc3e9b7a5bf297","slug":"gang-sexual-assault-with-girl-in-atrauli-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली में किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दो फरार
Thu, 08 Oct 2020 08:57 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मामला बुधवार की शाम का है। पीड़ित किशोरी के अनुसार बुधवार की शाम वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। वहां पहले से ही बैठे अंकित पुत्र लीलाधर, गुड्डू पुत्र नेकराम व पुष्पेंद्र सागर पुत्र सीताराम ने उसे दबोच लिया। तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उधर काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर तलाश में निकली मां मौके पर पहुंची तो उसने तीनों आरोपियों के चंगुल में बेटी को पाया। मां ने विरोध करते हुए आरोपियों के घर पर शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी अंकित को अतरौली कस्बे के अवंतीबाई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।