{"_id":"60ce455a8ebc3e4cda3dc4ed","slug":"gang-of-barla-s-bandit-pravendra-registered-on-d-71-city-office-news-ali2659737131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरला के दस्यु प्रवेंद्र का गैंग डी-71 पर पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरला के दस्यु प्रवेंद्र का गैंग डी-71 पर पंजीकृत
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक डकैत गैंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बरला के दस्यु प्रवेंद्र उर्फ प्रेम सिंह को गैंग के रूप में पंजीकृत कर उसे डी-71 नंबर दिया गया है। इसके अलावा, अन्य अपराधों में शामिल 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार अपराधियों पर अंकुश लगाने व उनकी निगरानी के मकसद से चल रहे ऑपरेशन प्रहार में छह सदस्यों के इस डकैत गैंग को पंजीकृत किया गया है। थाना बरला क्षेत्र में पिछले वर्ष ईट भट्ठा पर हुई डकैती की घटना में यह गैंग जेल भेजा गया था। तभी से जेल में है।
इस गैंग के छह अपराधियों में शामिल दस्यु प्रवेन्द्र (गैंग लीडर), सोनू सिंह (सदस्य), पिंटू यादव (सदस्य), अनुज कुमार सिंह (सदस्य), अजब सिंह (सदस्य) निवासीगण ग्राम सुनहरा बरला व सुनील (सदस्य) निवासी सराय झाझन थाना सिकन्द्राबाद बुलंदशहर को इस गैंग में पंजीकृत किया गया है और गैंग को डी-71/2021 नाम दिया गया है। यह गैंग संगठित होकर डकैती, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी है।
विज्ञापन
इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
एसएसपी के अनुसार डकैती/लूट/चोरी/शराब तस्करी/गांजा तस्करी की घटना करने वाले 15 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिनमें डकैती का 1, लूट के 9, चोरी का 1 व शराब/गांजा तस्करी के 4 अपराधी शामिल हैं।
-इन थानों में खोली हिस्ट्रीशीट--
- थाना टप्पल- 05, थाना हरदुआगंज - 03, थाना कोतवाली नगर-02, थाना अतरौली- 01, थाना गोंडा- 01, थाना जवां- 01, थाना गभाना- 01, थाना बरला - 01।
- सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। जिन पर गैर राजनीतिक आपराधिक मुकदमे हैं और विशेषतौर से 4 या उससे अधिक जघन्य अपराध पंजीकृत हैं, उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने व निगरानी के निर्देश हैं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी