{"_id":"6a0399ad56d18bfa8a051757","slug":"gang-involved-in-stealing-goods-from-moving-trucks-and-containers-nabbed-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102766-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलते ट्रक-कंटेनरों से माल उड़ाने वाला गिरोह दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलते ट्रक-कंटेनरों से माल उड़ाने वाला गिरोह दबोचा
Wed, 13 May 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 13 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद
पुलिस ने सड़क पर चलते ट्रक व कंटेनरों से सामान चोरी करने वाले मध्यप्रदेश के गिरोह के आठ आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। मामले में 16 अप्रैल को कन्नौज के थाना सकरावा के गांव वंधा नगरिया निवासी ट्रांसपोर्टर अमित कुमार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में कहा था कि नोएडा से कानपुर जा रहे उनके एक कंटेनर से चोरों ने पान मसाला के 78 कार्टन चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया है कि मंगलवार की सुबह शेखा नहर के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंटेनर से सामान चोरी करने वाले आठ आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संदीप पुत्र अनिल, संजय पुत्र हेमेंद्र, मनीष पुत्र मनोहर, संतोष पुत्र लोचन, अमन पुत्र अरविंद निवासीगण मखावद थाना अकोदिया, जिला शाजापुर, रोहित व अभिलाष पुत्र दिलीप निवासी ओढ़ थाना सोनकच्छ जिला देवास मध्यप्रदेश बताया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के पांच कार्टन, एक ट्रक, एक कार, दो बाइक, एक तमंचा दो कारतूस, दो कटर मशीन और एक लाख 41 हजार रुपये नकद बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेजा है।

सड़क पर कूड़ा फेंकने सफाई कर्मचारी। संवाद