फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganesh Chaturthi preparations

Ganesh Chaturthi: गणपति के स्वागत की तैयारी में जुटे भक्त, बाजार में सजने लगी श्री गणेश की प्रतिमाएं

Sun, 01 Sep 2024 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में मिट्टी, पीओपी, आदि की मूर्तियां दुकानों पर सजने लगी हैं। मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi preparations
आगरा रोड पर गणेश महोत्सव को लेकर तैयार गणेश जी की मूर्तियां - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेश चतुर्थी आने ही वाली है और भगवान गणेश के भक्तों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल 10 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार 7 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। बाजार में मिट्टी, पीओपी, आदि की मूर्तियां दुकानों पर सजने लगी हैं। मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मूर्तियों पर रंग रोगन से लेकर आकर्षक परिधान चढ़ाये जा रहे है।

विज्ञापन


वहीं बाजार में भी दुकानों पर मूर्तियां सज गईं हैं। राजस्थान उदयपुर से आए आगरा रोड स्थित मूर्तिकार मोहन राम ने बताया की उन्होंने लगभग सभी मूर्तियां बनाकर तैयार कर ली है और उनके पास 100 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक की मूर्तियां उपलब्ध है।वहीं रामघाट रोड स्थित दुकानदार ने बताया की उनकी दुकान पर मिट्टी व पीओपी दोनों ही मूर्तियां है।मिट्टी की मूर्ति 6 इंच से लगभग 3 फीट तक है जबकि पीओपी की मूर्ति 6 इंच से 7 फीट तक मिल जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की है मांग
व्यापारी मुकेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया की पिछले सालों में मिट्टी के गणेश की प्रतिमाओं की मांग बढ़ी है, लेकिन वहीं कुछ ग्राहक मिट्टी की मूर्ति के दाम सुनकर पीओपी की मूर्ति को प्राथमिकता दे रहे है।मिट्टी की मूर्ति हैंडमेड होने के कारण पीओपी की तुलना में महंगी मिलती है।

ग्राहक मूर्तियां खरीदने लगे है हमारी दुकान पर 100 रुपए से 5000 रुपए तक की मूर्ति उपलब्ध है जिसमें 200 से 2500 रुपए तक की मूर्तियों की मांग अधिक है।-बीनू शर्मा, नौरंगाबाद अलीगढ़
हमारी दुकान पर दोनों प्रकार की मूर्तियां उपलब्ध है जो न्यूनतम100 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 3000 रुपए तक है।-सरोज देवी, दुकानदार अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed