फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fruit seller shop on fired

देहली गेट चौराहे पर फल विक्रेता की दुकान में आग

Mon, 12 Apr 2021 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller shop on fired
देहली गेट पर दुकान में लगी आग। - फोटो : CITY OFFICE
देहलीगेट चौराहे पर रविवार रात एक फल की दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से भारी नुकसान हो गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद तीन दमकलों की मदद से आग को बुझाया जा सका। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

इलाके के ही रहने वाले भाइयों सचिन व चंदन की देहली गेट चौराहे पर थोक व फुटकर की फलों की दुकान है। देर शाम दोनों दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद लोगों ने रात साढ़े नौ बजे अचानक दुकान से आग की लपटें उठतीं दिखीं। इस पर आनन-फानन आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए और खबर पर दुकान स्वामी व दमकल भी पहुंच गईं। जरूरत पर बाद में एक-एक कर तीन दमकलें आ गईं। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। इस आग में दुकान में रखा फ्रिज, इनवर्टर आदि सहित काफी कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed