फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   freedom fighter family got honour

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिला सम्मान

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
freedom fighter family got honour
राजकीय औद्योगिकी एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला के मंच पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता दीपक शर्मा ने की।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्तराधिकारियों की लंबित समस्याओं का त्वरित निदान कराने व परिचय पत्र बनवाने का आश्वासन दिया। वयोवृद्ध तसमीर कौर को स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह गौरव सम्मान व डॉ. उमेश कुमारी को स्व. ठा. मलखान सिंह गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।
विज्ञापन

सत्यदेव शर्मा, अटल गौड़, राधेश्याम, वेद प्रकाश, ललित कुमार, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, प्रमोद सेनानी आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच पर राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, प्रांतीय अध्यक्ष अमरपाल सिंह, हाथरस जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद शर्मा मंचासीन रहे। संचालन रमेश गौतम व पुष्पेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर कुंवरपाल सिंह, सत्यप्रकाश रोहतगी, प्रदीप कुमार, मनोज, गंगल, वीरेश चौधरी, दिनेश चौधरी, बसंत बंसल, अशरफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed