फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Free travel for sisters in Roadways-E bus on Raksha Bandhan

रक्षा बंधन: 10 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज-ई बस में बहनों को निशुल्क यात्रा, पहले दिन 30 हजार ने किया फ्री सफर

Sat, 09 Aug 2025 11:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

शुक्रवार से मुफ्त सफर शुरू हो गया। खास बात ये कि मुस्लिम महिलाएं भी इसका लाभ लेतीं नजर आईं। इस बार महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क सफर करने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
Free travel for sisters in Roadways-E bus on Raksha Bandhan
सारसौल रोडवेज बस स्टैंड पर रक्षाबंघन को लेकर घर जाने के लिए बस में चढ़ते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों में बहनों की निशुल्क यात्रा जारी है। 7 अगस्त शाम तक लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने निशुल्क यात्रा की। इसमें महिलाएं और उनके साथ एक अन्य यात्री शामिल रहा। महिलाएं इन बसों में 10 अगस्त रात 12 बजे तक निशुल्क सफर कर सकेंगी। शहर में संचालित ई-बस सेवा में भी महिलाएं निशुल्क सफर तय कर सकेंगी।

विज्ञापन


7 अगस्त से मुफ्त सफर शुरू हो गया। खास बात ये कि मुस्लिम महिलाएं भी इसका लाभ लेतीं नजर आईं। इस बार महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क सफर करने की सुविधा दी गई है। सारसाैल व मसूदाबाद बस स्टैंड पर महिलाओं ने इसके लिए योगी सरकार का आभार जताया। बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य की टिकट दी जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बसों की मांग के अनुसार व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

महिला यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का यह फैसला सराहनीय है। अक्सर आर्थिक वजहों से कई बहनें भाई के घर नहीं जा पातीं, लेकिन इस योजना से हम सभी महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जरूर पहुंचेंगी।-पूजा, सासनीगेट

यह योगी सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान है। तीन दिन तक निशुल्क सफर करने से काफी आसानी होगी। बहनें मायके में भाइयों को आसानी से राखी बांधने जा सकेंगी।- मीनाक्षी, रघुवीरपुरी

पहले किराया देने में मुश्किल होने पर कई महिलाएं मायके नहीं जा पाती थीं, लेकिन इस फैसले के बाद अब कोई भी बहन भाई से मिलने से वंचित नहीं रहेगी।-कांता, खैर बाईपास
योगी सरकार ने बहनों को इस बार तीन दिन मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया है। यह खुशी की बात है। सबसे खास बात है कि एक सहयात्री को यात्रा करने की सुविधा दी है।-प्रिया चाैधरी, पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed